Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Honoring meritorious students at the Maharaja Agrasen Jayanti celebrations

Amroha News: महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव में मेधावियों का सम्मान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Honoring meritorious students at the Maharaja Agrasen Jayanti celebrations
अमरोहा। अमरोहा। अग्रवाल समाज की ओर से शनिवार को जोया रोड स्थित उत्सव मंडप में महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव मनाया गया। मुख्य अतिथि मुरादाबाद के महापौर विनोद अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। गणेश वंदना के बाद कुलदेवी महालक्ष्मी और महाराजा अग्रसेन की आरती हुई।
विज्ञापन

विनोद अग्रवाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों और योगदान को याद करते हुए समाज से एकजुटता, सहयोग, शिक्षा और सेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया।
महोत्सव में हाईस्कूल-इंटर में 65 प्रतिशत या अधिक और स्नातक-परास्नातक में निर्धारित अंकों से बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के साथ एमबीबीएस, एमएस, एमडी, एलएलबी, सीए, नेट, जेआरएफ और पीएचडी करने वालों को सम्मानित किया गया। चार से 12 वर्ष तक के बच्चों ने देशभक्ति और धार्मिक गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किए। महाराजा अग्रसेन पर प्रश्नोत्तरी भी हुई।
विज्ञापन

चार अक्तूबर 2025 से 30 अक्तूबर 2026 के बीच जन्मे नवजात शिशुओं और विवाह करने वाले नवयुगलों को सम्मानित किया गया। मातृशक्ति पुरस्कार और लकी ड्रा के बाद राष्ट्रगान हुआ। अंत में सहभोज हुआ। इस दौरान अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार अग्रवाल, संरक्षक अतुल कुमार गुप्ता, महामंत्री संजीव गोयल, कोषाध्यक्ष अनुभव गोयल, मुख्य कार्यक्रम संयोजक अचल अग्रवाल और स्वागत समिति के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed