फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Hirat won gold in boxing competition, Bhumika won silver

Amroha News: बॉक्सिंग प्रतियोगिता में हीरत ने जीता स्वर्ण, भूमिका ने रजत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
Hirat won gold in boxing competition, Bhumika won silver
अमरोहा। उत्तर प्रदेश सब जूनियर बालिका बॉक्सिंग चैंपियनशिप में अमरोहा स्पोर्ट्स एकेडमी की खिलाड़ी हीरत ने पहली बार स्वर्ण पदक जीता है। जबकि, भूमिका चौधरी ने दूसरी बार राज्य स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर रजत पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन

बाॅक्सिंग एसोसिएशन के महासचिव और कोच निर्भय विश्नोई ने बताया है कि यह प्रतियोगिता 20 से 22 फरवरी तक बुलंदशहर के सेंट मोमिना स्कूल में हुई। बॉक्सिंग में मुरादाबाद मंडल की टीम से राज्य स्तर पर हीरत ने स्वर्ण पदक और भूमिका चौधरी ने रजत पदक जीत कर जिले का नाम रोशन किया। हीरत ने सब जूनियर वर्ग में 43 से 46 किलोग्राम में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। उनका नेशनल के लिए चयन हुआ। भूमिका चौधरी ने 52 से 57 किलोग्राम में रजत पदक जीता।
विज्ञापन

हीरत ने बताया कि वह पहली बार स्टेट चैंपियनशिप में बॉक्सिंग खेल कर स्वर्ण पदक जीती हैं। भूमिका चौधरी ने बताया कि उन्हें दूसरी बार राज्य स्तर पर रजत पदक जीत कर खुशी हुई। उनका यूपी कैंप के लिए चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष सादुल अग्रवाल ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी। वहीं, एकेडमी पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष योगाचार्य नितीश भारद्वाज, विनीता सैनी, मनीष सैनी, प्रेरक चौधरी, कृतिका सिंह, युविका सिंह, आदित्य, विपिन, दिव्यांशी सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed