फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Highway submerged in a saffron tide; the sky echoed with chants of 'Har-Har Mahadev'.

Amroha News: भगवा सैलाब में डूबा हाईवे, हर-हर महादेव से गूंजा आसमान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Highway submerged in a saffron tide; the sky echoed with chants of 'Har-Har Mahadev'.
अमरोहा। शनिवार को हाईवे का नजारा किसी भव्य शिव दरबार से कम नहीं था। दूर तक नजर दौड़ाने पर सिर्फ भगवा रंग दिखाई दे रहा था। कंधों पर सजी कांवड़, जुबां पर भोलेनाथ का नाम और कदमों में मंजिल तक पहुंचने की बेचैनी... हर ओर गूंज रहे हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों ने पूरे हाईवे को शिवमय कर दिया। सावन के आखिरी सोमवार को भगवान भोले शंकर का जलाभिषेक करने के लिए कांवड़िये गंगाजल लेकर तेजी से अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह ब्रजघाट की ओर से कांवड़ियों के जत्थों का हाईवे पर पहुंचना शुरू हुआ तो देखते ही देखते शिवभक्तों की कतारें नजर आने लगीं। कोई कांवड़ को कंधे पर थामे पैदल दौड़ता हुआ आगे बढ़ रहा था तो कोई साथ चल रहे डीजे की धुन पर झूमते-नाचते हुए यात्रा कर रहा था। सुबह के समय ही सौ से अधिक जत्थे और कांवड़ियों के बेड़े ब्रजघाट से मुरादाबाद की दिशा में जाते दिखाई दिए। आस्था की इस यात्रा में उम्र की कोई सीमा नहीं दिखी। पुरुषों के साथ महिलाएं, युवतियां, बच्चे और दिव्यांग शिवभक्त भी पूरे उत्साह के साथ कांवड़ लेकर चल रहे थे। थकान के बावजूद चेहरों पर उत्साह और भोलेनाथ के प्रति अटूट आस्था साफ नजर आई।
विज्ञापन

बड़े-बड़े डीजे पर बज रहे शिव भजनों ने कांवड़ियों के जोश को और बढ़ा दिया। धुन शुरू होते ही शिवभक्त नाचते-गाते हुए आगे बढ़ने लगे। दिनभर हाईवे पर कांवड़ियों की आवाजाही बनी रही। जगह-जगह सेवा शिविरों में शिवभक्तों की सेवा की गई। सावन के अंतिम सोमवार को जलाभिषेक के लिए निकल रहे कांवड़ियों के इस सैलाब ने पूरे हाईवे को बम-बम भोले की गूंज और भगवा रंग में रंग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
बारिश में भी गूंजता रहा हर-हर बम बम
गजरौला। बारिश भी कांवड़ियों की भोले के प्रति आस्था को नहीं डिगा सकी। शनिवार को भीगते हुए शिवभक्त हर-हर बम बम का जयकारा लगाते हुए मंजिल की ओर बढ़ते रहे। हाईवे पर दूर-दूर तक कांवड़ियों के जत्थे दिखाई देने से वातावरण शिवमय हो गया। बड़े डीजे पर बज रहे भोले के भजनों से कांवड़ियों के साथ राहगीर भी झूमते नजर आए।
सुबह से शुरू हुई बारिश रुक-रुककर दोपहर तक होती रही। इसके बाद फुहार पड़ती रही और दिनभर मौसम खराब रहा। इसके बावजूद सावन के चौथे सोमवार को अपने ईष्ट का जलाभिषेक करने जा रहे शिवभक्तों के उत्साह में कमी नहीं आई। कोई कंधे पर कांवड़ लेकर चल रहा था तो कोई कई कलश में जल लेकर मंजिल की ओर बढ़ रहा था। सुबह से शाम तक हाईवे से कांवड़ियों के जत्थे गुजरते रहे। संवाद

मन मोह रहे डीजे पर बज रहे शिव केे भजन

गजरौला। भगवान शिव की भक्ति में डूबे कांवड़ियों ने कांवड़ यात्रा को यादगार बनाने के लिए कई-कई हजार रुपये खर्च किए। महंगे डीजे अपने बेड़े में साथ लिए। उन पर भारी भरकम आवाज के स्पीकर लगे हैं। उनकी धमक दूर तक जाती है। उन पर बज रहे भगवान शिव के भजन लोगों का मन मोह रहे हैं। बारिश में भी कांवड़िये डीजेे पर बज रहे भजनों पर झूमते और थिरकते हुए चल रहे थे। संवाद
--------------
जोया में बनाया बर्फ से शिवलिंग, बना आकर्षण का केंद्र
जोया। नगर के प्रमुख चौराहे पर बर्फ से तैयार किया गया विशाल शिवलिंग लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। बारिश के बीच बर्फ से बनाए गए शिवलिंग को देखने के लिए राहगीर और स्थानीय लोग रुक कर देख रहे हैं। बर्फ की पारदर्शी सिल्लियों को एक-दूसरे के ऊपर रखकर आकर्षक स्वरूप दिया गया है।

वहीं, गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों के जत्थे में नन्हे कांवड़िए भी श्रद्धा और उत्साह के साथ यात्रा करते नजर आए। अघोरी बेड़ा मुरादाबाद जोया पहुंचा। बेड़े में शामिल कांवड़िये कंधों पर कांवड़ उठाए भक्ति गीतों की धुन पर जयकारे लगाते हुए अपनी मंजिल की ओर बढ़ते नजर आए। जोया में जगह-जगह लगाए गए कांवड़ सेवा शिविरों और भंडारों में शिवभक्तों ने भोजन एवं प्रसाद ग्रहण कर कुछ देर विश्राम किया। बेड़े के साथ अश्वनी भोला, देव भोला, पप्पू, रोनित, समीर, आरुष, प्रिंस, वीर, टुक-टुक, सिद्धू, आबू, विक्की, अब्बू, विनय भोलागुरु, अमन भोला, ग्रंथपाल, मलखान गुरु, धर्मपाल गुरु, आदित्य आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed