फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   high volteage

रों में दौड़ा हाईटेंशन करंट, उपकरण फुंके

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
high volteage
ढबारसी(अमरोहा)। यूकेलिप्टिस का पेड़ 11 हजार वोल्टेज की लाइन पर जा गिरा। इससे पांच किमी लाइन में फाल्ट हो गया। फाल्ट के दौरान धमका होने से आबादी वाले इलाकों में अफरातफरी मच गई। घरों में हाईटेंशन करंट दौड़ गया। इससे बिजली उपकरण फुंक गए। वहीं स्कूल की छत पर तार टूटकर गिर गया। इस हादसे में स्कूली बच्चे बाल-बाल बच गए। वहीं फाल्ट होने से ढबारसी बिजलीघर की मशीनें भी फुंक गई। इससे क्षेत्र के 60 गांवों में सप्लाई बाधित हो गई है।
विज्ञापन

ढबारसी बिजलीघर से शीतला सहाय गांव को 11 हजार वोल्टेज की लाइन जा रही है। शुक्रवार करीब 12 बजे सिकंदराबाद के किसान यूकेलिप्टिस के पेड़ काट रहे थे, तभी अचानक पेड़ लाइन पर गिर गया। जिससे सिकंदराबाद गांव से ढबारसी बिजलीघर तक पांच किमी लाइन में फाल्ट आ गया। फाल्ट इतना जबरदस्त था कि लाइन के पास आबादी क्षेत्र में भगदड़ मच गई। घरों की लाइनों मे हाईटेंशन करंट दौड़ने से टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, इन्वर्टर आदि बिजली उपकरण फुंक गए। वहीं ढबारसी बस स्टैंड के निकट सोनल स्टार पब्लिक स्कूल की छत पर तारों में आग लग गई। इससे तार टूटकर स्कूल की छत पर गिर गए। इस हादसे में स्कूली बच्चे बाल-बाल बच गए। स्कूल के भवन के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। बिजलीघर में रखी मशीनों में भी आग लग गई। जिससे बिजलीघर से जुड़े लगभग 60 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। हांलाकि कर्मचारी बिजलीघर में फुंकी मशीनों को ठीक करने में जुटे हैं।
विज्ञापन

- बारिश में हादसे से बचने के लिए पेड़ की डाल का कटान हो रहा था, जो अचानक फीडर पर गिर गया है। इससे तार जल गए हैं। ब्रेकर खराब हो गए। इसके साथ ही आपूर्ति बाधित हो गई है। जेई और टीम काम कर रही है। - संजीव गोयल, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed