{"_id":"691f835d3d33e3832f092002","slug":"high-speed-pickup-crushes-e-rickshaw-driver-seriously-injured-jpnagar-news-c-284-1-jpn1008-151885-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: तेज रफ्तार पिकअप ने ई-रिक्शा को रौंदा, चालक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: तेज रफ्तार पिकअप ने ई-रिक्शा को रौंदा, चालक गंभीर
विज्ञापन
जोया। हाईवे के ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार पिकअप ने ई-रिक्शा को रौंद दिया। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने पिकअप के अज्ञात चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
कस्बे की जाटव कॉलोनी निवासी राम अवतार ई-रिक्शा चालक हैं। 18 नवंबर की रात करीब साढ़े तीन बजे वह सवारियों की तलाश में ई-रिक्शा लेकर कस्बे में घूम रहे थे। पुल से उतरते समय दिल्ली दिशा से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में राम अवतार घायल हो गए। पिकअप लेकर चालक मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल राम अवतार को सीएचसी में भर्ती कराया। जानकारी मिलते ही अस्पताल पहुंचे परिजन उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए। प्रभारी निरीक्षक हरीश वर्धन सिंह ने बताया कि मामले में राम अवतार के बेटे अंकुर की तहरीर पर पिकअप के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से आरोपी की तलाश की जा रही है।