{"_id":"5b4a50a54f1c1b4c748b4c5b","slug":"high-raining-in-amroha-road-convert-in-sewer-people-are-in-problem","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा में झमाझम बरसे बदरा, सड़कें लगने लगीं नदी, लोग हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा में झमाझम बरसे बदरा, सड़कें लगने लगीं नदी, लोग हुए परेशान
ब्यूरो/अमर उजाला,अमरोहा।
Updated Sun, 15 Jul 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा में शनिवार को बारिश के बाद आजाद रोड पर जलभराव से गुजरते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिछले दो दिन से छाए बादल जमकर बरसे। शुक्रवार रात और शनिवार तड़के लगातार दो घंटे से अधिक बारिश होने से शहर की सड़कें जलमग्न हो गईं। जिससे राहगीरों को दिक्कतों का समाना करना पड़ा। चंद घंटों की बारिश ने शहर की सूरत बिगाड़ दी। बारिश से शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। गली और मोहल्ले ही नहीं शहर के प्रमुख मार्ग भी पूरी तरह से पानी से लबालब हो गए। जलभराव का असर दोपहर तक रहा। यात्रियों और स्कूली बच्चों को खासा परेशानी हुई। वहीं जलभराव से दोपहिया और चार पहिया वाहन बंद हो गए। जिन्हें एक दूसरे की मदद से निकाला गया।
शुक्रवार की रात और शनिवार की तड़के झमाझम बारिश हुई। बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। मौसम खुशनुमा हो गया। वहीं लंबे समय से बारिश का इंतार कर रहे किसानों के चहरे पर खुशी दिखी। लेकिन बारिश ने शहर वासियों की मुसीबत बढ़ा दी। बारिश से शहरवासियों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ा। शहर के मोहल्ला कोट, चौब, दानिशमंदान, अंबेडकर पार्क, आजाद मार्ग सहित एक दर्जन से अधिक गली-मोहल्लों में पानी भर गया। लोगों का पैदल निकलना दूभर हो गया। वहीं शाम तक आसमान में काले घने बादल छाए रहे।