{"_id":"66d663345873537f1c048459","slug":"heavy-vehicles-stopped-on-the-highway-in-gajraula-traffic-jam-occurred-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-124949-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: गजरौला में हाईवे पर रोके भारी वाहन, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: गजरौला में हाईवे पर रोके भारी वाहन, लगा जाम
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
मुरादाबाद में सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के चलते पुलिस ने हाईवे पर बैरियर लगाकर ट्रक और डीसीएम समेत भारी वाहनों रोक दिया। मुरादाबाद की दिशा में इन वाहनों को नहीं जाने दिया गया। इसके कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया। सोमवार सुबह 10 से दोपहर 12:30 बजे तक जाम के चलते हाईवे पर वाहन रेंगते रहे।
सोमवार को सीएम योगी आदित्य मुरादाबाद में आए थे। उनकी सुरक्षा को लेकर पुलिस दिल्ली-मुरादाबाद हाईवे पर मुस्तैद हो गई। ट्रैफिक पुलिस ने हाईवे पर सादुल्लेपुर के सामने बैरियर लगा दिया। इसके बाद दिल्ली की दिशा से मुरादाबाद की ओर जा रहे ट्रक, डीसीएम व अन्य भारी वाहनों को रोक दिया। जबकि, बसों का संचालन जारी रखा। इस कारण दिल्ली-मुरादाबाद लेन पर जाम लग गया। दूर तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। इधर, इस बीच कुछ वाहन चालक अपने वाहनों को वापस ले गए। उधर, अमावस्या होने के चलते भी ब्रजघाट गंगा पुल पर जाम की स्थिति बनी रही। वाहन रेंग-रेंगकर गंतव्य को रवाना होते रहे। इंस्पेक्टर हरीशवर्धन समेत अन्य पुलिसकर्मी यातायात व्यवस्था बनवाने में लगे रहे। सुबह 10 से लेकर 12:30 बजे तक जाम की स्थिति बनी रही।