फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Heat waves are taking a toll on people's health

Amroha News: लोगों की सेहत पर भारी पड़ रहे गर्मी के तेवर

Fri, 10 May 2024 03:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 10 May 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
Heat waves are taking a toll on people's health
अमरोहा। मई माह का दूसरा सप्ताह चल रहा है और गर्मी लगातार अपने तेवर दिखा रही है। जिसका असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। जिला अस्पताल में हर दिन मरीजों की संख्या में भी बढ़ रही है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 37 तो न्यूनतम 25 रहा। बावजूद इसके लोग गर्मी से बेहाल रहे। गर्म हवा भी लोगों को परेशान करती रहीं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। बुखार और डायरिया से ग्रस्त लोगों की संख्या अधिक थी। सीएमएस डॉ. प्रेमापंत त्रिपाठी ने बताया कि 1197 लोगों की ओपीडी हुई। जिसमें 104 बुखार और 30 मरीज पहुंचे। अधिकांश को दवाई देकर वापस भेज दिया गया। जबकि, अस्पताल में भर्ती 17 डायरिया के मरीजों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। उनका कहना है कि गर्मी के मौसम में खुद को बचाकर रखने की जरूरत है। ऐसे में सही खान पान बहुत जरूरी है। लापरवाही सेहत पर भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed