{"_id":"5fe4f8c18ebc3e3eb808bd42","slug":"happy-crimus-jpnagar-news-mbd3738071189","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैप्पी क्रसमस: सजे गिरजाघर, विशेष प्रार्थना आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैप्पी क्रसमस: सजे गिरजाघर, विशेष प्रार्थना आज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। ईसाई समाज के सबसे बड़े त्यौहार क्रिसमस को मनाने के लिए रात 12 बजे से ही गिरजाघरों में लोग इकट्ठा हो गए। रात बारह बजते ही फिजा में मैरी क्रिसमस गूंजने लगा। लोगों ने एक दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी।
प्रभु ईसा मसीह के जन्मदिवस को लेकर दिनभर जोर शोर से तैयारियां चलती रहीं। चर्चों को रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया। प्रभु ईसा मसीह के जन्म की भव्य झांकियां सजाई गईं। गुब्बारे और रंग बिरंगी झालरों से सजे क्रिसमस ट्री ने मनमोह लिया। समाज के लोगों ने मध्यरात्रि होते ही आतिशबाजी कर प्रभु यीशु की पैदाइश का जश्न मनाया। लोगों ने कैरल ‘चर्चों में चमका तारा, चरनी में आया तारनहारा’ गाया। मैरी क्रिसमस बोलकर बधाइयां दीं और केक काटे गए। शुक्रवार को (आज) सुबह चर्चों में विशेष प्रार्थना होगी। साथ ही धार्मिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। शहर के बड़ा बाजार स्थित मैथोडिस्ट चर्च को भव्य रूप से सजाया गया है। आज सुबह 10 बजे प्रार्थना सभा होगी। यहां प्रभु का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ जाएगा। इसके अलावा नौगांवा सादात, रजबपुर, जोया कैलसा में भी चर्चों को भव्य रूप से आकर्षक झालरों से सजाया गया है। यहां भी प्रभु ईसा मसीह के जन्म की झांकी सजाई गई हैं। सभी जगह आज सुबह से प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा। धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सेंटा क्लॉज बच्चों को उपहार बांटेंगे। चर्च के पादरी प्रभु ईसा मसीह के जन्म की कथा सुनाएंगे।