{"_id":"6ae8fc740f23cc04640c86ab","slug":"board-examinations-roll-number-must-be-written-on-every-page-of-the-answer-script-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-176972-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा : कॉपी के हर पृष्ठ पर लिखना होगा अनुक्रमांक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा : कॉपी के हर पृष्ठ पर लिखना होगा अनुक्रमांक
विज्ञापन
अमरोहा। बोर्ड परीक्षा में परीक्षार्थियों को उत्तर पुस्तिका के प्रत्येक पृष्ठ पर अनुक्रमांक लिखना अनिवार्य होगा। उत्तर पुस्तिकाओं की शुचिता बनाए रखने और नकल की आशंका खत्म करने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यह व्यवस्था लागू की है। परिषद के निर्देश पर माध्यमिक शिक्षा विभाग ने सभी परीक्षा केंद्रों के केंद्राध्यक्षों को आदेश जारी कर दिए हैं। कक्ष निरीक्षक भी परीक्षार्थियों को इसकी जानकारी देंगे।
जिले में पांच फरवरी से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं शुरू होंगी। इसके लिए 63 केंद्र बनाए गए हैं, जहां करीब 35 हजार परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा कराने के लिए प्रशासन व शिक्षा विभाग तैयारियों में जुटा है। नए निर्देशों के तहत परीक्षार्थियों को उत्तर पुस्तिका मिलने के बाद उसके सभी पन्नों की जांच करनी होगी। किसी पृष्ठ को फाड़ना दंडनीय अपराध होगा। कॉपी के अंदर नाम या विशेष पहचान चिह्न बनाना भी प्रतिबंधित है। ऐसा करने पर परीक्षा निरस्त की जा सकती है। प्रश्नपत्र मिलने के बाद ही उत्तर लिखना शुरू करना होगा और उत्तर पुस्तिका के दोनों तरफ की पंक्तियों का पूरा उपयोग करना होगा।
जिला विद्यालय निरीक्षक शतानंद शर्मा ने बताया कि परिषद के निर्देशों का पालन कराने के लिए सभी केंद्राध्यक्षों को अवगत करा दिया गया है। कक्ष निरीक्षकों और अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी भी ऑनलाइन लगाई गई है।