फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Hakim Tajuddin Hashmi of Hashmi dispensary dies of heart attack

Amroha News: हाशमी दवाखाने के हकीम ताजुद्दीन हाशमी की हार्ट अटैक से मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
Hakim Tajuddin Hashmi of Hashmi dispensary dies of heart attack
अमरोहा। देश भर में विख्यात हाशमी दवाखाने के हकीम डॉ. ताजुद्दीन हाशमी (48) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। सुबह नमाज अदा करके घर लौटे हकीम ताजुद्दीन हाशमी की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन बचाया नहीं जा सका। वह शहर के प्रसिद्ध हाशमी परिवार के दूसरे नंबर के बेटे थे। जो हाशमी दवाखाने का पूरा काम देखते थे। उनकी मौत के बाद घर पर सांत्वना देने वालों का तांता लगा हुआ है। उधर, शहर के ही रहने वाले ठेकेदार शमशाद (35) की भी हार्ट अटैक से जान चली गई।
विज्ञापन

मृतक हकीम डॉ. ताजुद्दीन हाशमी ग्रुप के चेयरमैन डॉ. सिराजुद्दीन हाशमी के छोटे भाई थे। हाशमी दवाखाने की देखरेख वही करते थे। हाशमी दवाखाना देश दुनिया में पहचान रखता है। परिजनों के मुताबिक डॉ. ताजुद्दीन हाशमी बृहस्पतिवार की सुबह छह बजे घर के पास की मस्जिद में नमाज पढ़ने गए थे। घर लौटने के बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्होंने यह बात अपने परिजनों को बताई। इससे पहले परिजन कुछ समझ पाते डॉ. ताजुद्दीन हाशमी बेहोशी की हालत में पहुंच गए। परिजन उन्हें लेकर निजी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

उनकी मौत से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। दिन भर उनके यहां लोगों की भीड़ पहुंचती रही और परिवार के लोगों का ढांढस बधाया। शव यात्रा में भारी भीड़ उमड़ी। शाम को उनके शव का दफीना हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मोहल्ला नौबतखाना किले वाली गली में रहने वाले शमशाद की भी मौत हो गई। वह बुधवार शाम घर में मौजूद थे। तभी अचानक उनके सीने में दर्द उठा और अचेत हो गए। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, लेकिन चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
-----
पांच भाइयों में दूसरे नंबर के थे डॉ. ताजुद्दीन हाशमी
अपने खानदानी काम को लेकर डॉ. ताजुद्दीन हाशमी ने अपनी लगन और मेहनत से आसमान की बुलंदियों तक पहुंचाया। वैसे तो उनके बड़े भाई डॉ. सिराजुद्दीन हाशमी और छोटे भाई हकीम अयाजुद्दीन हाशमी भी हकीम हैं लेकिन अपने वालिद के बनाए दवाखाने को हकीम डॉ. ताजुद्दीन हाशमी ने ही वो पहचान दिलाई की, देश में ही नहीं पूरी दुनिया में उनकी बनाई दवाइयों की भारी डिमांड रहती थी। अगर आप ट्रेन से कहीं जा रहे हैं तो बाहर दीवारों पर बड़े-बड़े अक्षरों में हाशमी दवाखाना लिखा हुआ दिख जाएगा।

------------------
नि:संतान दंपतियों के लिए हाशमी दवाखाना है लोकप्रिय
हाशमी दवाखाने का नाम पूरी दुनिया में जाना जाता है। मुख्य रूप से नि:संतान दंपतियों के लिए हाशमी दवाखाने का नाम काफी लोकप्रिय था। यही वजह रही की दुनिया के कई देशों से लोग इलाज के लिए उनके यहां आते थे। बृहस्पतिवार की सुबह अचानक हकीम डॉ. ताजुद्दीन हाशमी निधन की सूचना से अमरोहा में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed