फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   hail with rain

Amroha News: बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि, आंधी के दौरान कार पर गिरा पेड़, तीन घायल

Fri, 26 May 2023 12:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 26 May 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
hail with rain
अमरोहा/गजरौला। अममरोहा में बृहस्पतिवार शाम छह बजे के बाद मौसम बदल गया। तेज आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई। बारिश से निचले इलाकों में जलभराव हो गया है। आंधी के कारण जिले भर की बिजली सप्लाई ठप हो गई। गजरौला में आंधी के दौरान एक पेड़ कार पर गिर गया। कार सवार तीन दोस्त घायल हो गए। ये तीनों में से एक युवक दिल्ली से बीटेक की परीक्षा देकर लौट रहा था। तीनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

अवंतिका नगर मोहल्ला निवासी हर्ष नोएडा से बीटेक कर रहा है। शिवम व आशीष उसके दोस्त हैं। बृहस्पतिवार को हर्ष का दिल्ली पेपर था। वह पेपर देने गया था। उसके दोस्त भी साथ चले गए। बृहस्पतिवार की रात तीनों दोस्त कार से वापस लौट रहे थे। उनकी कार मोहम्मदाबाद सामने जीरो बांध पर पहुंची थी। इसी दौरान आंधी में पेड़ टूट कर उनकी कार पर गिर गया। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार तीनों दोस्त चोटिल हो गए। मौके पर हाईवे के एंबुलेंस कर्मी पहुंचे। क्रेन लाकर कार पर टूटे पड़े पेड़ को हटवाया। तीनों दोस्तों को निकट के निजी अस्पताल में तीनों को उपचार के लिए भर्ती कराया। उधर रेलवे स्टेशन पर एक ई-रिक्शा पर पेड़ गिर गया। ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गई। मगर चालक बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed