{"_id":"6abeb24c5def35a6ef0223a9","slug":"high-tension-line-wire-snaps-and-falls-75-bighas-of-sugarcane-crop-burnt-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-174453-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: हाइटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरा, 75 बीघा गन्ना जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: हाइटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरा, 75 बीघा गन्ना जला
विज्ञापन
नौगावां सादात। क्षेत्र के गांव जमुना खास में बृहस्पतिवार दोपहर हाइटेंशन बिजली लाइन का तार टूटकर खेतों में गिरने से लगी आग में करीब 75 बीघा गन्ने की फसल जलकर राख हो गई और 18 किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ। दमकल की तीन गाड़ियों ने ग्रामीणों की मदद से करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया।
आग की लपटें उठते ही गांव में अफरातफरी मच गई। किसान फसल बचाने के लिए खेतों की ओर दौड़े, लेकिन आग तेजी से फैल गई। किसानों ने ट्रैक्टरों से मिट्टी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बड़ी मात्रा में फसल जल चुकी थी।
एसडीएम मनीष चौधरी ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और नुकसान की जानकारी ली। आग की चपेट में अरशद अली, जोगेश त्यागी, सुनील कुमार, कपिल कुमार, राकेश त्यागी, राम सिंह, सुभाष त्यागी, सत्यवीर, राजीव कुमार, अर्चना कुमारी, सुमन त्यागी, अमन त्यागी, विभोर त्यागी, आमोद त्यागी, चंद्रपाल सिंह और विनिल त्यागी समेत अन्य किसानों की फसल आई। किसानों ने उचित मुआवजे की मांग की है। एसडीएम ने बताया कि नुकसान का आकलन कराया जा रहा है।