{"_id":"6abeb4c9e38e9408c302dac7","slug":"rural-healthcare-services-crippled-by-cho-anm-strike-jpnagar-news-c-284-1-jpn1023-174465-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: सीएचओ-एएनएम की हड़ताल से चरमराई ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: सीएचओ-एएनएम की हड़ताल से चरमराई ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा
विज्ञापन
अमरोहा। ग्रामीण क्षेत्रों में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर तैनात सीएचओ और एएनएम की अनिश्चितकालीन हड़ताल के दूसरे दिन भी स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं। एएनएम की हड़ताल से बच्चों का नियमित टीकाकरण बंद रहा, जबकि सीएचओ के कार्य बहिष्कार से मरीजों को घर के पास उपचार और दवा नहीं मिल सकी।
बृहस्पतिवार को दोनों कर्मचारी सीएमओ कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे। जिले के 179 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में सेवाएं प्रभावित हैं। ढबारसी, अदलपुर और कांकाठेर के केंद्रों पर पहुंचे मरीजों को ताले लगे मिले और बैरंग लौटना पड़ा। बुखार के मरीजों को भी निजी अस्पताल या दूरस्थ स्वास्थ्य केंद्रों का रुख करना पड़ रहा है। शहरी क्षेत्र में केवल एएनएम हड़ताल पर हैं, क्योंकि वहां सीएचओ तैनात नहीं होते।
एसोसिएशन ऑफ कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स के बैनर तले सीएचओ बुधवार से हड़ताल पर हैं। उनकी मांगों में अलग कैडर बनाकर नियमितीकरण की स्पष्ट नीति, गाइडलाइन के अनुसार मानदेय, पीबीआई को मासिक मानदेय में शामिल करना, नियमित भर्ती में अनुभव के आधार पर वरीयता और रिक्त पदों पर स्थानांतरण शामिल हैं। जिला अध्यक्ष गिरीश कुमार ने बताया कि मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी। दो अक्तूबर को आयुष्मान मंदिरों में गांधी जयंती मनाकर वहीं धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन
...
हसनपुर-गंगेश्वरी क्षेत्र के 53 गांवों में केंद्र ठप, तीन दिन से लटके ताले
हसनपुर/ढबारसी/बुरावली। हसनपुर और गंगेश्वरी ब्लॉक के 53 आयुष्मान आरोग्य केंद्रों पर तीन दिन से ताले लटके हैं। सीएचओ के लंबित मांगों को लेकर लखनऊ में हड़ताल पर जाने से ग्रामीण क्षेत्रों की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हैं।
हसनपुर ब्लॉक के 22 और गंगेश्वरी के 31 गांवों में स्थित केंद्रों पर तैनात सीएचओ के हड़ताल पर जाने से शाहपुर कला, मंगरौला, रूखालू, जेबड़ा, ढबारसी और करनपुर माफी समेत सभी केंद्र बंद हैं। प्राथमिक उपचार और दवा के लिए पहुंच रहे ग्रामीणों को लौटना पड़ रहा है। गर्भवती महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के साथ बुखार, बीपी व शुगर के मरीजों को अधिक परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने सीएचओ की मांगों का जल्द निस्तारण कर केंद्र खुलवाने की मांग की है।
..........
चार दिन से बंद कांकाठेर का आयुष्मान आरोग्य मंदिर
गजरौला। सीएचसी क्षेत्र के कांकाठेर में आयुष्मान आरोग्य मंदिर है। जिस पर गांव के साथ ही पड़ोसी गांवों के लोग दवाई लेने, अपनी जांच कराने आते हैं। मगर गांव में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर चार दिन से बंद है। इस कारण लोगों को दवाई लेने के लिए भटकना पड़ रहा है। ग्राम प्रशासक अर्चना देवी का कहना है कि यहां पर तैनात कर्मचारी लखनऊ धरने में जाने की बात कह रहा था।
...
हड़ताल के संबंध में एडी हेल्थ को अवगत करा दिया गया है। सीएचओ और एएनएम की मांगों को लेकर विस्तार से बताया गया है। वहां से जो दिशा निर्देश प्राप्त होंगे। उसके अनुसार ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. रमाकांत सागर, सीएमओ