फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Two-year-old child dies after drowning in tubewell tank.

Amroha News: नलकूप की हौद में डूबने से दो वर्षीय बच्चे की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Two-year-old child dies after drowning in tubewell tank.
बुरावली(अमरोहा)। रहरा थाना क्षेत्र के गांव बुरावली में नलकूप के हौद में डूबने से दो वर्षीय मासूम की मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बिना कार्रवाई शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया।
विज्ञापन

बुरावली में ईदगाह के पास शकील अहमद का परिवार रहता है। शकील अहमद मजदूरी के साथ खेतीबाड़ी भी करते हैं। रोज की तरह बृहस्पतिवार को शाम के समय वह अपने दो वर्षीय पुत्र सुभान व परिजनों के साथ खेत पर काम करने गए थे। परिजन खेत के काम में व्यस्त हो गए। इसी दौरान मासूम सुभान खेलते-खेलते खेत में बने नलकूप के हौद के पास चला गया और अचानक उसमें गिरकर डूब गया। कुछ समय बाद जब परिजनों ने देखा तो बहुत देर हो चुकी थी। मासूम का शव पानी में उतरा रहा था। परिजन आनन-फानन में मासूम को निकालकर बुरावली के निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतक सुभान तीन बहनों का इकलौता भाई था। इकलौते बेटे की मौत से मां शबाना का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बिना किसी पुलिस कार्रवाई के मासूम के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। सीओ पंकज कुमार त्यागी का कहना है कि इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed