{"_id":"572f93294f1c1b0d5f5cd2a6","slug":"hadse-me-gyi-jaan","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली के युवक की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली के युवक की मौत, चार घायल
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Mon, 09 May 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसमें बरेली के युवक की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। क्षतिग्रस्त वाहनों को पुलिस ने हटाकर हाईवे पर आवागमन सुचारू कराया गया। उधर अन्य हादसों में पांच लोग घायल हुए हैं।
बरेली के दोसा क्षेत्र के गंगानगर निवासी वसीम हुसैन, चार दोस्तों जितेंद्र, गंगाराम, अजय, मो. शुमाइल के साथ बरेली से हसनपुर जा रहे थे। बताया जाता है कि रविवार रात रास्ते में नेेशनल हाईवे पर रजबपुर थाना क्षेत्र में चोटीपुरा गांव के मोड़ पर अचानक ट्रैक्टर-ट्राली सामने आ गई।
इस दौरान चालक रफ्तार पर नियंत्रण नहीं कर सका और बेकाबू होकर कार पीछे से ट्राली में जा घुसी। इसमें वसीम ने जोया अस्पताल में जाकर दम तोड़ दिया, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। यहां हालत नाजुक होने पर अजय और शुमाइल को रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया।
विज्ञापन
पुलिस ने आनन-फानन में पहुंचकर वाहनों को लोगों के सहयोग से रास्ता खुलवाया। उधर, डिडौली कोतवाली क्षेत्र में प्राइवेट बस पीछे से ट्रैक्टर ट्राली में घुस गई। हादसे में बस सवार कृपाल पुत्र बुद्धा, मनवीर पुत्र प्रेमपाल, श्यामलाल पुत्र केवल सिंह, कुलदीप पुत्र सतीश निवासी मझोला थाना खास जनपद मुरादाबाद घायल हो गए। सभी लोग अंतिम संस्कार में शामिल होकर घर लौट रहे थे।