फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Guru Nanak Dev's Prakash Utsav celebrated with pomp

Amroha News: धूमधाम से मनाया गया गुरु नानक देव का प्रकाशोत्सव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Nov 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Guru Nanak Dev's Prakash Utsav celebrated with pomp
अमरोहा। सोमवार को गुरुद्वारा सिंह सभा स्टेशन रोड व वासुदेव गुरुद्वारा पर गुरु नानक देव का प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। गुरु पर्व पर चारों ओर दीप जलाकर रोशनी की जाती है। गुरुद्वारे को आकर्षक लाइटिंग से सजाया गया है। पिछले कई दिन से प्रभातफेरी निकाली जा रही थी। सोमवार को वासुदेव स्थित गुरुद्वारे पर तीन दिन से चल रहे अखंड पाठ का समापन मुरादाबाद से आए रागी जत्थे ने शबद कीर्तन से किया। ज्ञानी जगवीर सिंह ने गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव पर्व के बारे में विस्तार से बताया। तदोपरांत लंगर का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों ने लंगर छका। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान गुरेंद्र सिंह ढिल्लो ने बताया कि आज हम सिखों के प्रथम गुरु गुरुनानक देवजी का प्रकाश उत्सव मना रहे हैं। इस सप्ताह सभी जगह पर अखंड पाठों का आज समापन हो गया। बताया कि गुरु नानक जयंती को गुरु पर्व, प्रकाश पर्व, गुरु पूर्व कहा जाता है। इस दिन सिख समुदाय के लिए लोग सुबह प्रभात फेरी निकालते हैं। गुरुद्वारे जाकर मत्था टेकते हैं व कीर्तन करते हैं। इस दौरान गुरुचरण सिंह, चरन सिंह, सतनाम सिंह, मनप्रीत सिंह, उजागर सिंह, इंद्रजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed