अमरोहा। जिला प्रशासन में शनिवार को तीसरी बार हॉटस्पॉट इलाकों के कलर कोडिंग में बदलाव किया है। अब अमरोहा और जोया पूरी तरह ग्रीन जोन में पहुंच गए हैं। जबकि बछरायूं और नौगांवा सादात हॉटस्पॉट केे ऑरेंज दिया गया है। इन ग्रीन जोन वाले हॉटस्पॉट इलाकों में पिछले 21 दिन और ऑरेंज जोन वाले इलाकों में 14 दिन से कोरोना का नया केस सामने नहीं आया है।
शुक्रवार तक कोरोना महामारी के चलते स्वास्थ्य विभाग ने 967 लोगों को सैंपल लिए थे। इसमें में से 900 की रिपोर्ट आ चुकी है। 868 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। जबकि इसमें दो साल की बच्ची समेत 33 लोगों कोरोना संक्रमित पाए गए थे। 67 लोगों की रिपोर्ट आना बाकी है। संक्रमित मरीजों में से 26 लोग ठीक होकर घर लौट आए हैं। जबकि 7 लोगों का इलाज चल रहा है। अच्छी खबर यह है कि हॉटस्पॉट इलाकों से कोई नया केस सामने नहीं आया है। शनिवार को फिर जिला प्रशासन ने हॉटस्पॉट एलाकों का आकलन कर कलर कोडिंग में बदलाव किया है। रिकॉड के मुताबिक गजरौला के लक्ष्मीनगर, जोया के जामा मस्जिद मोहल्ला, फतेहपुर, कालाखेड़ा और रजबपुर रायपुर खुर्द जिला अस्पताल और अमरोहा नगर में पिछले 21 दिन से कोई नया केस सामने नहीं आया है। ऐसे में जिला प्रशासन ने इन हॉटस्टॉप इलाकों को ग्रीन जोन में रखा है। हालांकि ग्यारह मई तक रायपुर खुर्द जिला अस्पताल और अमरोहा ऑरेंज जोन में थे। इसके अलावा बछरायूं और नौगांवा सादात को रेड जोन से हटाकर ऑरेंज जोन दिया गया है। अगर सात दिन तक कोई नया केस नहीं मिलता तो इन दोनों हॉटस्पॉट इलाकों को भी ग्रीन जोन में कर दिया जाएगा।