फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Got jewelry from home and got married, lover left on the way

घर से जेवर लेकर शादी रचाने निकली, प्रेमी रास्ते में छोड़ भागा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 02:10 AM IST
विज्ञापन
Got jewelry from home and got married, lover left on the way
घर से जेवर लेकर शादी रचाने निकली, प्रेमी रास्ते में छोड़ भागा
विज्ञापन

ब्रजघाट में छोड़कर चला गया था, पीड़िता ने पुलिस ने लगाई थी न्याय की गुहार तब पुलिस ने प्रेमी को पकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
गजरौला। एक युवक के प्रेमजाल में फंसी किशोरी अपने घर में रखे सोने के जेवर लेकर उसके साथ शादी करने के लिए निकल गई। आरोप है कि युवक उसे बीच रास्ते ब्रजघाट में छोड़कर भाग निकला। पीड़िता ने थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। इसके बाद पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले आई।

मंगलवार की सुबह थाने में आई एक गांव निवासी किशोरी ने पुलिस को बताया कि थाना क्षेत्र के ही एक गांव निवासी युवक का उनके घर आनाजाना था। वह उसकी बातों में आ गई और सोमवार की रात को घर में रखे अपनी भाभी के सोने के जेवर लेकर उसके साथ चली गई। पीड़िता का कहना था कि आरोपी उसे ब्रजघाट ले गया और वहीं छोड़कर भाग निकला। उसने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी तो उन्होंने उसे घर आने से मना कर दिया। पीड़िता ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर न्याय की गुहार लगाई। इस पर एसएसआई प्रमोद कुमार पाठक ने हलके के दरोगा सत्यपाल दीक्षित को गांव भेजकर आरोपी को पकड़कर लाने के निर्देश दिए। पुलिस उसे पकड़कर ले आई। रात आठ बजे इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया कि दोनों परिवारों के बीच शादी की बात चल रही है। समझौता नहीं होने पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed