फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Goonda Act action against Mukesh Chaudhary who joined BJP

Amroha News: सपा छोड़ भाजपा में शामिल हुए मुकेश चौधरी के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
Goonda Act action against Mukesh Chaudhary who joined BJP
गजरौला। सपा छोड़ भाजपा में आए मुकेश चौधरी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। हाल ही में उनको एक साल की सजा सुनाई गई। सीओ मंडी धनौरा, गजरौला थाना पुलिस की रिपोर्ट पर हसनपुर उप जिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय ने उनके खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

गजरौला थाना पुलिस ने मंडी धनौरा सीओ के माध्यम से एसपी को रिपेार्ट भेजी। जिसमें कहा कि थाना क्षेत्र के गांव खजूरी निवासी मुकेश कुमार उर्फ मुकेश चौधरी के खिलाफ थाना गजरौला में गाली गलौज, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने, धोखाधड़ी करने का केस दर्ज है। हाल ही में थाना क्षेत्र के गांव चकनवाला निवासी सूरज सिंह ने उन पर साझेदारी में जमीन खरीदने के नाम पर 55 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया। जिसमें प्रथम अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रशांत मिश्रा की अदालत ने उनको दोषी ठहराया। उनको एक साल के साधारण कारावास की सजा सुनाई। 70 लाख रुपये के अर्थ दंड से दंडित किया। मुकेश चौधरी को दस हजार रुपये सरकार के खाते में जमा कराने के आदेश जारी किए।
विज्ञापन

पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक वह आर्थिक व भौतिक लाभ के लिए चोरी, हत्या के प्रयास जैसी घटनाओं में शामिल रहे हैं। जिसके चलते जनता में असुरक्षा की भावना है। इस कारण उनके खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई। सीओ श्वेताभ भास्कर ने गुंडा एक्ट की कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा कि मुकेश चौधरी को नोटिस तामील करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed