फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   girl marriege in pakistan

बारसी की बेटी की पाकिस्तान से आई बरात

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
girl marriege in pakistan
ढबारसी में पाकिस्तानी दूल्हे जमाल हसन का निकाह पढ़ाते उलमा - फोटो : JPNAGAR
ढबारसी (अमरोहा)। ढबारसी कस्बे की बेटी की बरात पाकिस्तान से आई। सोमवार को बेटी का निकाह पाकिस्तानी दूल्हे से हुआ। दूल्हा रिश्ते में मौसी का बेटा है, जिसका परिवार पाकिस्तान में रहता है। बरात में शामिल होने को दूल्हे समेत तीन पाकिस्तानी चालीस दिन के वीजा पर हिंदुस्तान आए हैं। हालांकि पिता बेटी को दुल्हन बनता नहीं देख पाए। निकाह से पांच दिन पहले ही उनकी मौत हो गई थी। पाकिस्तानी दूल्हा और कस्बे की बेटी की निकाह के क्षेत्र में खूब चर्चे रहे।
विज्ञापन

ढबारसी कस्बा निवासी अतीकुर्रहमान मेहनत मजदूरी करते थे। परिवार में बीवी नजमा बेगम, तीन बेटी और बेटे हैं। नजमा की ये दूसरी शादी थी। पहले पति से उनकी एक बेटी तरन्नुम है। तरन्नुम का रिश्ता पाकिस्तान के कराची के मोहल्ला फेज-थ्री की रहने वाली उसकी मौसी सीमा के बेटे जमाल हसन से तय थी। तीन फरवरी को निकाह का दिन मुकर्रर था। इससे पांच दिन पहले अतीकुर्रहमान की मौत हो गई। जबकि तयशुदा कार्यक्रम के मुताबिक एक फरवरी को चालीस के बीजे पर मौसी सीमा, दूल्हा जमाल हसन और उसका छोटा भाई अकबर पाकिस्तान से ढबारसी पहुंच गए। जहां सोमवार को बिना किसी धूम धड़ाके के तरन्नुम का निकाह हुआ। मंगलवार को तरन्नुम अपने पाकिस्तानी शौहर के साथ ननिहाल शाहजहांपुर चली गई। अभी दोनों चालीस दिन तक हिंदुस्तान में रहेंगे। तरन्नुम के पाकिस्तान जाने की औपचारिकता पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

तरन्नुम के सिर से दो बार उठा पिता का साया
ढबारसी। हाईस्कूल तक पढ़ाई करने वाली तरन्नुम के सिर से दो बार पिता का साया उठा। जब वह तीन साल की थी तब उसके पिता की मौत हो गई थी। इसके बाद मां नजमा बेगम की शादी अतीकुर्रहमान से हो गई। तरन्नुम के निकाह से पांच दिन पहले उनका इंतेकाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीमा ने वादा निभाया, बहन की बेटी को अपनाया
ढबारसी। ढबारसी गांव निवासी अकील अहमद (अतीकुर्रहमान के भांजे) के मुताबिक शाहजहांपुर की रहने वाली नजमा बेगम की तीन बहनें हैं। नजमा और उसकी एक बहन की शादी संभल में हुई थी। जबकि बहन सीमा की शादी पाकिस्तान में हुई है। नजमा की शादी को अभी पांच साल ही हुए थे तभी उनके शौहर की मौत हो गई। तरन्नुम महज तीन साल की थी। बहन पर मुसीबतों का पहाड़ देख सीमा ने तरन्नुम को अपनाने का वादा किया था। अपने बेटे से शादी करने का वादा किया था। जिसे सीमा ने बखूबी निभाया। ढबारसी पहुंचकर सीमा ने सोमवार को अपने एक्सपोर्टर बेेटे जमाल हसन का निकाह तरन्नुम से कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed