{"_id":"6434307d9885f2ce980261a3","slug":"girl-committed-suicide-by-hanging-herself-from-the-cable-of-the-charger-2023-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha: चार्जर के केबल से फंदा लगा युवती ने की आत्महत्या, मंगेतर पर सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha: चार्जर के केबल से फंदा लगा युवती ने की आत्महत्या, मंगेतर पर सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप
Mon, 10 Apr 2023 09:21 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 10 Apr 2023 09:21 PM IST
सार
युवती और मंगेतर के बीच रोजाना बात होती थी। रविवार को युवती घर में अकेली थी। परिजनों की गैर मौजूदगी में उसने मंगेतर से मोबाइल पर बातचीत के दौरान ही चार्जर की केबल का फंदा गले में डालकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
विस्तार
शादी तय होने के बाद मंगेतर पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाकर युवती ने मोबाइल चार्जर के केबल से गला घोट कर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया है।
विज्ञापन
मामला शहर के एक मोहल्ले का है। यहां पर एक बुजुर्ग ई-रिक्शा चालक का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे और तीन बेटियां हैं। नौकरी के सिलसिले में उनका एक बेटा छत्तीसगढ़ तो दूसरा बेटा दिल्ली में रहता है। वह दो बेटियों की शादी हो चुके हैं। उन्होंने अपनी तीसरी बेटी का रिश्ता अपने ही एक रिश्तेदारी में संभल निवासी एक युवक के साथ तय किया था। बकरीद के बाद शादी होनी थी।
विज्ञापन
युवती और मंगेतर के बीच रोजाना बात होती थी। रविवार को युवती घर में अकेली थी। परिजनों की गैर मौजूदगी में उसने मंगेतर से मोबाइल पर बातचीत के दौरान ही चार्जर की केबल का फंदा गले में डालकर आत्महत्या कर ली। कमरे में लगे लोहे के एंगल में केबल का दूसरा हिस्सा फंसाकर उसने आत्मघाती कदम उठाया। जानकारी होने पर परिवार के होश उड़ गए। इस दौरान युवती के हाथ पर सुसाइड नोट भी लिखा मिला। जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार मंगेतर को ठहराया। मामला रिश्तेदारी से जुड़ा हुआ था इसके लिए परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है।
विज्ञापन