फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Get interest free loan for education, hope for job from budget

Amroha News: शिक्षा के लिए ब्याजमुक्त ऋण मिले, बजट से नौकरी की भी आस

Fri, 31 Jan 2025 02:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 31 Jan 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Get interest free loan for education, hope for job from budget
अमरोहा। एक फरवरी को देश का बजट प्रस्तुत होगा। सरकार के इस बजट से वैसे तो हर किसी को उम्मीदें हैं, लेकिन जिले के युवा भी उत्सुक नजर आ रहे हैं। युवाओं और छात्राओं को भी आस है कि सरकार बजट में कुछ खास एलान करेगी। जिसे युवा वर्ग को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर आयाम स्थापित होंगे।
विज्ञापन

शनिवार को पेश होने वाले बजट को लेकर हर वर्ग कुछ न कुछ उम्मीदें लगाए हुए हैं। युवा वर्ग भी बजट की और उम्मीद भरी नजरों से देख रहा है। शिक्षा क्षेत्र में सुविधाओं के साथ-साथ नौकरी की उम्मीद भी युवा लगाए हुए हैं। साथ ही आत्मनिर्भर बनाए जाने के लिए युवाओं को सूक्ष्म उद्योग लगाए जाने के लिए बजट में सुविधा की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

- युवाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए बजट में सरकार को ब्याजमुक्त ऋण की सुविधा देनी चाहिए। जिससे रुपयों के अभाव में किसी भी युवा का पढ़ाई प्रभावित न हो। इसके साथ ही बजट में रोजगार सृजन के कदम भी उठाए जाने चाहिए। जिससे युवा नौकरी पा सके। - इफ्तेखार सैफी, युवा एडवोकेट
विज्ञापन
विज्ञापन

- युवाओं को आम बजट से काफी उम्मीदें हैं। प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी के लिए कंप्यूटराइज्ड लाइब्रेरी व कोचिंग सेंटरों की व्यवस्था होनी चाहिए। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए अलग से व्यवस्था होनी चाहिए। युवाओं को नौकरी के लिए भी बजट में प्रावधान होना चाहिए।- कौशल कुमार सक्सेना
- बजट से युवाओं को काफी उम्मीद है। बजट में नौकरी के नए अवसर प्रदान किए जाएं। स्वरोजगार के लिए नई योजनाओं को लाया जाए। शिक्षा के लिए भी बजट में कुछ न कुछ जरूर होना चाहिए। - मयंक प्रताप सिंह, युवा हसनपुर।
- बजट में युवाओं को ब्याज रहित ऋण उपलब्ध कराने का प्रावधान होना चाहिए। बेरोजगार युवकों के लिए रोजगार देने के लिए विशेष तरह की योजनाओं को चलाया जाए। युवाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए स्वरोजगार से जोड़ना जरूरी है। इसके लिए युवाओं को उद्योग धंधों में भी सहायता मिलनी चाहिए। - अंकित चौहान, युवा हसनपुर।

- बजट में युवाओं की बात होनी चाहिए। शिक्षा व चिकित्सा पर भी फोकस हो। बजट में सरकार को ज्यादा से ज्यादा सरकारी नौकरी के विकल्प देने चाहिए। जिससे बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिल सके। साथ ही कृषि के लिए भी बजट में जरूर कुछ होना चाहिए। - मजहर मलिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article