फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   gaytri parivar

गायत्री परिवार ने नौ कुंडीय महायज्ञ में दी आहूति

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
gaytri parivar
नौगांवा सादात(अमरोहा)। जिला गायत्री परिवार अमरोहा ने गायत्री चेतना केंद्र बादशाहपुर में मां सरस्वती के अवतरण दिवस, वसंत पंचमी और गायत्री परिवार के संस्थापक पंडित आचार्य श्रीराम शर्मा का आध्यात्मिक जन्मदिवस मनाया। नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ हुआ। जिसमें हजारों अनुयायी परिजनों के साथ शामिल हुए।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती के सामने द्वीप प्रज्ज्वलित कर पूजा की गई। ओमपाल सिंह और अनिल शर्मा ने प्रज्ञा गीत प्रस्तुत किए। टोली नायक रमेश सैनी ने कहा कि आज के दिन विद्या और बुद्धि की प्रदाता मां सरस्वती देवी का भगवान ब्रह्मा के द्वारा अवतरण कराया। यह पर्व ऋतु परिवर्तन का पर्व है। इस दिन वसंत ऋतु का आगमन होता है। छोटे-छोटे बच्चों का विद्यारंभ संस्कार भी मां सरस्वती देवी की पूजा के साथ कराया जाता है। वसंत ऋतु में प्रकृति अपने उल्लास में होती है। चारों ओर पीली सरसों के खेत लहलहा रहे होते हैं। जिन्हें देखकर ही मन में हर्ष और उल्लास भर उठता है। मुख्य प्रबंधक ट्रस्टी तुलसी राम दुबे ने पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के आध्यात्मिक जन्मदिवस पर प्रकाश डाला। डॉ. संयुक्ता चौहान ने बाल संस्कारों पर सारगर्भित विचार व्यक्त किए। सभी महिलाओं से अपने बालकों को सुसंस्कारित जीवन प्रदान करने को प्रेरित किया। उमाचरण व्यास ने जल संचय, स्वच्छता अभियान और गंगा को निर्मल और स्वच्छ रखने के लिए श्रद्धालुओं का आह्वान किया। इस दौरान शिशुपाल सिंह चौहान, महारुद्र, रमेश प्रजापति, डॉ मनीष चौहान, पूरन सिंह चौहान, करंन सिंह, कालीचरण, नरेश यादव, मनिंदर सिंह, नवीन त्यागी एडवोकेट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed