{"_id":"56f04a6a4f1c1b8c1bf14d4e","slug":"gauraiya-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौरैया आओ, अपना दाना खाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौरैया आओ, अपना दाना खाओ
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Tue, 22 Mar 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा के बसेड़ा तगा स्थिति जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्रों को घोंसला देते अतिथि
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामाजिक वानिकी दिवस और गौरैैया दिवस पर जवाहर नवोदय विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से लोगों का मन मोह लिया। इस मौके पर बच्चों ने गौरैया आओ, अपना दाना खाओ पंक्तियां गुनगुनाकर सरंक्षण की मुहिम को धार दी। वन विभाग के अफसरों, कर्मियों तथा विद्यालय स्टाफ ने वन एवं वन्य जीवों के संरक्षण की शपथ ली। बच्चों को बर्ड बॉक्स वितरित किए गए और विद्यालय परिसर में पौधे रोपे गए।
बसेड़ा तगा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में आदेश कुमार, अर्चना, ईशा, निधि ने गीत के माध्यम से प्रकृति के संरक्षण पर जोर देते हुए मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। वन क्षेत्राधिकारी एके सिंह ने लोक गीत के जरिए गौरैया के महत्व पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि प्रभागीय वन अधिकारी बीसी ब्रह्मा ने कहा कि प्रकृति के साथ छेड़छाड़ के कारण ही तमाम आपदाएं आती हैं।
उन्होंने वन एवं वन्य जीवों के संरक्षण के साथ ही अधिक से अधिक पौधे रोपने को कहा। इस दौरान बच्चों को बर्ड बॉक्स भी वितरित किए गए। प्राचार्य डा. एके मिश्रा, एमके त्रिवेदी, बी चौहान, एसपी सिंह जौहरी, सुधाकर, पारसप्पा, एचसी यादव, पीएस सिंह, डीके सिंह, पंकज कुमार आदि मौजूद रहे। संचालन छात्र विशाल सिंह व कोमल पाल ने किया।