फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Gangster action against 14

Amroha News: दोहरे हत्याकांड के मास्टर माइंड सहित 14 के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
Gangster action against 14
गजरौला(अमरोहा)। बीते साल नौ अक्तूबर की रात गुलालपुर के जंगल में मेरठ के सीना निवासी अनिरुद्ध मावी व नोएडा के बोड़ाकी गांव में रहने वाले रतनपाल भाटी की हत्या करने वाले 14 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। इनमें गैंग के सरगना अशोक और दो सगे भाई भी शामिल हैं।
विज्ञापन

सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि थाना क्षेत्र में गंगा पार अनिरुद्ध मावी व रतनपाल भाटी की बलकटी, नल के हत्थे आदि से ताबड़तोड़ वार कर हत्या की गई। फार्म हाउस के नौकर जीतपाल को अधमरा कर छोड़ा था। दोहरे हत्याकांड का मास्टर माइंड सिंभावली थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर निवासी अशोक है। वह गैंग का सरगना है। अशोक व उसके गिरोह के सदस्य आर्थिक व भौतिक लाभ कमाने के लिए वारदातों को अंजाम देते हैं। सभी के खिलाफ अलग-अलग थानों में मुकदमे दर्ज हैं। समाज में इनका भय व्याप्त है। जिसके चलते कोई बोलने की हिम्मत नहीं करता। इसलिए उनके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

----




इनके खिलाफ की गई गैंगस्टर की कार्रवाई

गजरौला। पुलिस ने गैंग लीडर अशोक, गढ़मुक्तेश्वर के हैदरपुर गांव निवासी सुरेंद्र उसके भाई सुरजन, चंद्रपाल, पूरन, जसपाल उर्फ खानी निवासी नया गांव गढ़मुक्तेश्वर, किठौर थाना क्षेत्र के सारंगपुर निवासी अब्बास, भड़ौली के अंकुर उर्फ बबलू, सिंभावली थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर निवासी विनय, कपिल और दिनेश के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है। गजरौला थाना क्षेत्र के गांव मुरादपुर निवासी वीरेंद्र, जितेंद्र भड़ाना, पपसरा खादर निवासी हसमत पर भी गैंगस्टर लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed