{"_id":"66cc38f01dfd89f3de08009a","slug":"ganga-water-entered-the-houses-causing-problems-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-124497-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: घरों में घुसा गंगा का पानी, परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: घरों में घुसा गंगा का पानी, परेशानी
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
बिजनौर से छोड़ जा रहे पानी के चलते गंगा उफान पर है। तहसील क्षेत्र के कई गांवों तक गंगा का पानी पहुंच गया है। गांव शाहजहांपुर छात में करीब लोगों के घरों में गंगा नदी का पानी घुस गया है।
शनिवार रात में अचानक जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों को अपना सामान सुरक्षित स्थान पर ले जाने का भी मौका नहीं मिला। बाढ़ का पानी जंगलों में घुस गया है। ग्रामीणों को पशुओं को चारा लाने के लिए कमर तक पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। दूसरी ओर बाढ़ खंड विभाग की ओर से ग्राम शेरपुर के निकट पुल के दोनों ओर रेत के बोरे लगाकर दोनों साइड मजबूत की गई है। पहाड़ों पर हो रही भारी बारिश से गंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया है।
शनिवार रात बिजनौर से छोड़े गए पानी ग्राम शाहजहांपुर छात में घुस गया। रात को पानी घुसने की वजह से ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर जाने का भी अवसर नहीं मिला। ग्रामीण राजीव कुमार, रामरतन सिंह, केदार सिंह ने बताया कि सवेरे को आंख खुलने पर उनके मकान में बाढ़ का पानी घुस गया था। शेरपुर गांव में नदी के ऊपर बने पुल को मजबूती देने के लिए दोनों साइड में रेत के बाेरे लगाए गए हैं।