फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Ganga's water level decreased by 20 cm but the troubles did not decrease

गंगा का जलस्तर 20 सेंटीमीटर घटा लेकिन नहीं घटीं दुश्वारियां

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
Ganga's water level decreased by 20 cm but the troubles did not decrease
गजरौला के ओसीता जगदेवपुर गांव के खेतों में भरा बाढ़ का पानी। - फोटो : JPNAGAR
गजरौला। तिगरी में गंगा का जलस्तर कुछ कम हुआ है, लेकिन खादर के इलाकों में खेतों और गांवों में पानी भरा होने के कारण ग्रामीणों के सामने दुश्वारियों के पहाड़ खड़े हैं। पशुओं के लिए चारा आदि लाने में खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। दहशत में जी रहे ग्रामीण रात जाग कर काट रहे हैं।
विज्ञापन

पहाड़ों के साथ ही मैदानी इलाकों में कई दिन से हो रही बारिश व बिजनौर बैराज से रोजाना गंगा में जल छोड़े के कारण गंगा उफान पर चल रही थी। बाढ़ का पानी गंगा के इस तरफ बसे गांवों के खेतों में भी भर गया था। फसलें जलमग्न हो गई थीं। लेकिन मंगलवार को गंगा का जल स्तर 200.40 से घटकर 200.20 मीटर हो गया। पर अभी बाढ़ का खतरा कम नहीं हुआ है। टापू में बसे गांवों के ग्रामीणों की दुश्वारियां कम नहीं हुई है। उनके खेतों में अभी कई-कई फीट पानी खड़ा है। गांवों के खेतों को जाने वाले रास्ते भी पानी के आगोश में हैं। जिसके चलते पशुओं को चारा आदि लाने के लिए खेतों को जाने में दिक्कत सामने आ रही है। बाढ़ भले ही कुछ कम हो गई है, लेकिन ग्रामीणों की दिक्कत कम नहीं हुई है। बाढ़ के कारण दहशत में जी रहे ग्रामीण जागकर रात गुजार रहे हैं।
विज्ञापन

पानी में तैरते दिख रहे सांप
गजरौला। राम गंगा पोषक नहर व गंगा के टापू में बसे दारानगर, शीशों वाली, भुड्डी वाली गांव के ग्रामीणों को बाढ़ के कारण सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव निवासी मंगत सिंह, सचिन कुमार, संदीप आदि ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ के कारण सांप, बिच्छू आदि जहरीले कीड़े बहकर आ गए हैं। खेतों पर जाते समय पेड़ों और चारे की फसलों पर सांप झूलते मिल रहे हैं। पानी भरे खेतों से चारा लाने में डसने का डर बना रहता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

तिगरी में मंगलवार को गंगा का जल स्तर 20 सेंटीमीटर कम हो गया। जिससे बाढ़ से प्रभावित लोगों ने कुछ राहत महसूस की है। हालांकि यह नहीं कहा जा सकता है कि गंगा में बाढ़ का पानी और भी कम होगा। बिजनौर बैराज से पानी छोड़ा गया तो और भी बढ़ सकता है।
-अनवार बहादुर खान जेई बाढ़ खंड तिगरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed