फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   ganga dasahra on 20june

ज्येष्ठ गंगा दशहरा पर 20 को सामाजिक दूरी के संग हो सकेगा गंगा में स्नान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
ganga dasahra on 20june
गजरौला (अमरोहा)। कोविड-19 की गाइडलाइन के अनुपालन के तहत इस बार 20 जून को गंगा दशहरा के पर्व पर गंगा में स्नान सामाजिक दूरी के संग ही हो सकेगा। एक स्थान पर पांच से अधिक श्रद्धालु स्नान नहीं कर सकेंगे। भीड़ भी जमा नहीं होने दी जाएगी। घाटों पर किसी भी तरह के धार्मिक आयोजन नहीं हो सकेंगे। हापुड़ प्रशासन द्वारा इसके लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं। वहीं अमरोहा पुलिस- प्रशासन भी इस पर अमल कराने की तैयारी में है।
विज्ञापन

हापुड़ के डीएम अनुज सिंह द्वारा इस संबंध में एसपी हापुड़ के साथ ही अधीनस्थों को पत्र जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि कोविड-19 की गाइडलाइन के चलते 20 जून को गंगा दशहरा के पर्व पर ब्रजघाट एवं गढ़मुक्तेश्वर के घाटों पर कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन कराया जाए। एक बार में पांच से अधिक श्रद्धालु स्नान नहीं कर सकेंगे। घाट पर किसी भी तरह के धार्मिक आयोजन अथवा भीड़ एकत्र न होने पाए। वहीं, अमरोहा में भी पुलिस-प्रशासन इस पर अमल कराने की तैयारी में जुट गया है। एसडीएम मांगेराम चौहान ने बताया कि कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए सामाजिक दूरी का पालन कराना बेहद आवश्यक है। इसलिए तिगरी में 20 जून को श्रद्धालुओं की भीड़ को रोकने के लिए इंतजाम कराए जाएंगे। वहीं इंस्पेक्टर सतेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में गंगाधाम तिगरी एवं हाईवे पर थाना क्षेत्र के ब्रजघाट चौकी पर पुल के नीचे खड़गपुर में पुलिस को तैनात किया जाएगा। कार्ययोजना बनाकर घाटों पर भीड़ नहीं जुटने दी जाएगी। बता दें कि हिंदू धर्म में ज्येष्ठ गंगा दशहरा के पर्व की काफी मान्यता है। इस दिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु ब्रजघाट और तिगरी में गंगा में स्नान को आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed