{"_id":"5fd65aca8ebc3e3f6005f14f","slug":"gang-rape-with-young-lady-jpnagar-news-mbd3725398165","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेठ-ननदोई पर सामूहिक दुष्कर्म और पति पर तीन तलाक की एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेठ-ननदोई पर सामूहिक दुष्कर्म और पति पर तीन तलाक की एफआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। दहेज में कार और पांच लाख रुपये नहीं मिलने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। उसके साथ मारपीट करते थे। जेठ और ननदोई ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस से की तो कोई सुनवाई नहीं हुई। बाद में पीड़िता ने एसपी को शिकायती पत्र दिया था। उनके आदेश पर पुलिस ने चार लोगों पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र की है। यहां रहने वाली युवती की शादी एक दिसंबर 2019 को मुरादाबाद में कुंदरकी थानाक्षेत्र के गांव में हुई थी। आरोप के मुताबिक शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। दहेज में कार और पांच लाख रुपये की डिमांड करते थे। आरोप है कि जेठ और डिंगरपुर निवासी ननदोई बुरी नीयत रखते थे। एक मई 2020 को पीड़िता घर में अकेली थी। तभी जेठ और ननदोई ने सामूहिक दुष्कर्म किया। परिजनों के घर पहुंचने पर विवाहित ने आपबीती सुनाई तो पति और अन्य ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की। विरोध करने पर घर से निकाल दिया था। तभी से पीड़िता अपने मायके में पिता के घर रह रही है। पांच सितंबर 2020 को वह अपने घर पर मौजूद थी। तभी पति, जेठ, ननदोई और ननद घर में घुस आए। मारपीट करने लगे। पति ने तीन तलाक देकर रिश्ता खत्म कर लिया। शोर मचाने पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। विवाहिता ने डिडौली कोतवाली तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। लिहाजा उसने एसपी सुनीति को शिकायती पत्र दिया। एसपी के आदेश पर डिडौली पुलिस ने पति, जेठ, ननद और ननदोई के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।