फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Gajraula will be developed on the lines of a metropolis with an expenditure of 51.77 crores

Amroha News: महानगर की तर्ज पर 51.77 करोड़ से होगा गजरौला का विकास

Wed, 02 Apr 2025 01:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 02 Apr 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Gajraula will be developed on the lines of a metropolis with an expenditure of 51.77 crores
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

महानगरों की तर्ज पर गजरौला में 51.77 करोड़ रुपये से विकास कार्य कराए जाएंगे। नगर पालिका की ओर से ओपन जिम, बरातघर, बच्चों के लिए पार्क आदि बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं। जल्द ही टेंडर प्रकिया शुरू की जाएगी। वहीं, अन्य योजनाओं से मिले करीब पांच करोड़ रुपये से भी नगर में कार्य कराए जाएंगे।
पालिका सभागार में बीते 22 मार्च को पालिकाध्यक्ष राजेंद्री उर्फ उमा देवी की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक हुई थी। जिसमें वित्तीय वर्ष 2025-26 में करीब 51.77 करोड़ रुपये से विकास कार्य कराए जाने को हरी झंडी दी गई थी। नगर में दो ओपन जिम और दो बच्चा पार्क बनाए जाने का प्रस्ताव पास हुआ था। इसके अलावा बरातघर के निर्माण की भी बात हुई थी। अब पालिका गजरौला में महानगरों की तर्ज पर विकास कार्य कराएगी। इसके लिए पालिका ने सभासदों से उनके प्रस्ताव आमंत्रित किए। अब पालिका के कर्मचारी यह प्रस्ताव तैयार कर रहे हैं कि उनके वार्ड में क्या-क्या काम कराए जाएंगे। वहीं, कहां सड़क बनेगी और कहां मरम्मत होनी है। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि नगर में महानगरों की तर्ज पर काम कराए जाएंगे। जिसके लिए प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

तिगरिया भूड़ में 1.58 करोड़ से बनेगा पार्क
मोहल्ला तिगरिया भूड़ में 1.58 करोड़ की लागत से पार्क बनाया जाएगा। पालिका जमीन तलाश कर रही है। हाईवे किनारे स्थित होने के साथ ही बड़ी-बड़ी औद्योगिक इकाइयाें के कारण गजरौला की प्रदेश ही नहीं बल्कि देश भर में अलग पहचान है। लेकिन नगर में एक भी खेल का मैदान या पार्क नहीं है। जिससे बड़ों और बुजुर्गाें को सुबह-शाम टहलने, युवा वर्ग को कसरत कर सके। इसे देखते हुए पालिका ने तिगरिया भूड़ में पार्क बनवाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैरिज हॉल और डिजिटल लाइब्रेरी बनाई जाएगी
बीते साल नगर का चयन सीएम वैश्विक नगरोदय योजना के तहत किया गया। जिसके बाद डीएम ने नगर पालिका से नगर में कराए जाने वाले कार्यों की कार्ययोजना तैयार कराई। करीब पांच करोड़ रुपये की कार्ययोजना को मंजूरी दी गई। जिसमें मैरिज हॉल के लिए 2.48 करोड़ रुपये और डिजिटल लाइब्रेरी के लिए 74 लाख रुपये निर्धारित किए गए हैं। ओपन जिम बनाने पर 20 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। मैरिज हॉल बनाने का काम सीएनडीएस करेगा। जबकि अन्य कार्य नगर पालिका ही कराएगी। वहीं, डिजिटल लाइब्रेरी में कई कंप्यूटर लगाए जाएंगे। साथ ही बैठने को बेंच लगेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed