{"_id":"678aa219e34d6422be0657fa","slug":"gajraula-police-will-investigate-the-rape-case-registered-in-hapur-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-132703-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: गजरौला पुलिस करेगी हापुड़ में दर्ज दुष्कर्म के मामले की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: गजरौला पुलिस करेगी हापुड़ में दर्ज दुष्कर्म के मामले की जांच
Sat, 18 Jan 2025 12:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 18 Jan 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। विवाहिता ने देवर पर दुष्कर्म और सास-ससुर पर दहेज के लिए प्रताड़ित कर घर से निकालने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। पति की मौत के बाद महिला की तहरीर पर हापुड़ जिले में दर्ज कराई गई रिपोर्ट स्थानीय थाने को स्थानांतरित की गई है। अब गजरौला पुलिस मामले की जांच करेगी। हापुड़ जिले के बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव निवासी युवती की शादी 2020 में गजरौला क्षेत्र गंगा पार गांव निवासी युवक से हुई थी। उसके एक बेटा है। बीते साल जुलाई में युवक की बीमारी से मौत हो गई। पति की मौत के बाद महिला बच्चे को लेकर मायके चली गई। महिला ने देवर पर दुष्कर्म और सास-ससुर पर दहेज के लिए प्रताड़ित कर घर से निकालने का आरोप लगाया।
बहादुरगढ़ पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर देवर के खिलाफ दुष्कर्म और सास व ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया। घटना स्थल गजरौला थाना क्षेत्र का है। इसलिए विवेचना गजरौला पुलिस को स्थानांतरित की गई। जिससे पुलिस इस प्रकरण में मौके पर जाकर सही जांच कर कार्रवाई कर सके। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि विवेचना स्थानांतरित की गई है। जल्द ही जांच शुरू की जाएगी।