फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Gajraula: Get my lover married.. otherwise send him jail, girl got angry his refusal to marry her

गजरौला थाने में हंगामा: प्रेमी से मेरी शादी करवाओ.. नहीं तो उसे जेल भेजो, विवाह से इनकार करने पर भड़की युवती

Mon, 06 Nov 2023 12:14 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, (गजरौला) अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, (गजरौला) अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 06 Nov 2023 12:14 PM IST
सार

शादी से इनकार करने पर प्रेमी के खिलाफ कार्रवाई के लिए युवती गजरौला थाने पहुंची। उसने कहा कि लड़के से उसकी लंबे समय से जान पहचान हैं। शादी का झांसा देकर वह शारीरिक संबंध बना चुका है। 

विज्ञापन
Gajraula: Get my lover married.. otherwise send him jail, girl got angry his refusal to marry her
अमरोहा पुलिस, गजरौला थाना अमरोहा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गजरौला में युवती ने प्रेमी के साथ शादी करने के लिए थाने में हंगामा कर दिया। बोली प्रेमी के साथ उसकी शादी कराओ, नहीं तो युवक को जेल भेजो। उसने कई बार थाने से बाहर निकलने की कोशिश की। वह गेट तक पहुंच गई। मामला रविवार की शाम करीब चार बजे का है। यहां पर धनौरा थाना क्षेत्र के गांव की युवती पहुंची।

विज्ञापन


उसने गजरौला थाना क्षेत्र के चौबारा गांव निवासी युवक के साथ शादी कराने की मांग की। कहा कि युवक के साथ उसका कई साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। उसके आरोप के मुताबिक युवक उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बना चुका है। अब शादी से इनकार कर रहा है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी युवक और उसके परिजनों को भी बुला लिया। हंगामा करते हुए पुलिस के सामने सब पर चीख पड़ी। वह थाने से बाहर निकलने की कोशिश करते हुए गेट तक पहुंच गई। किसी तरह उसे बाहर निकलने से रोका। पुलिस से साफ कहा कि युवक से उसकी शादी कराओ नहीं तो आरोपी को जेल भेजो।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में पुलिस के कहने पर परिजन किसी तरह समझा कर उसे अपने साथ ले गए। पुलिस का कहना है कि युवती और युवक आपस में रिश्तेदार हैं। वह परिजनों के साथ चली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed