{"_id":"680aa2cf5d7536987408e6a4","slug":"full-fare-was-charged-and-passengers-got-off-midway-and-created-ruckus-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-138668-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: पूरा किराया वसूल बीच में ही उतार यात्री हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: पूरा किराया वसूल बीच में ही उतार यात्री हंगामा
Fri, 25 Apr 2025 02:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 25 Apr 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
रोडवेज बस के रंग की दौड़ रही डग्गामार बस ने यात्रियों से पूरा किराया वसूल कर उनको बीच में ही उतार दिया। इस पर यात्री हंगामा करने लगे। हालांकि उनको दूसरी बस में बैठाकर गंतव्य को भेजा गया।
मामला बृहस्पतिवार दोपहर का बताया जा रहा है। दिल्ली की ओर से एक डग्गामार बस मुरादाबाद की तरफ जा रही थी। वह देखने में रोडवेज जैसी थी। ब्रजघाट चौकी क्षेत्र में आने पर चालक ने बस को रोक दिया और खराबी बताकर यात्रियों को नीचे उतार दिया। जबकि, उनसे पूरा किराया लिया गया था। बीच रास्ते में उतारे जाने पर यात्रियों ने हंगामा कर दिया। साथ ही पुलिस बुलाने की धमकी दी। जिस पर डग्गामार बस के चालक ने दूसरी बस रोकी और उसमें यात्रियों को बैठाकर गंतव्य के लिए रवाना किया। डग्गामार बस संचालक यात्रियों से पूरा किराया वसूल कर बीच में ही उतार देते हैं। ऐसे मामले हाईवे पर कई बार आ चुके हैं।