{"_id":"68756c80c178169e000ce8f4","slug":"from-today-growth-measurement-campaign-will-be-run-for-malnourished-children-at-anganwadi-centers-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-143748-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: आज से आंगनबाड़ी केंद्रों पर कुपोषित बच्चों के लिए चलेगा ग्रोथ मेजरमेंट अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: आज से आंगनबाड़ी केंद्रों पर कुपोषित बच्चों के लिए चलेगा ग्रोथ मेजरमेंट अभियान
Tue, 15 Jul 2025 02:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 15 Jul 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। मंगलवार से से शुरू हो रहे संभव अभियान के तहत कमजोर और कम हाइट के बच्चों की पहचान कर उनके पोषण का मूल्यांकन किया जाएगा। ग्रोथ मेजरमेंट अभियान के तहत ऐसे बच्चाें को कुपोषण की श्रेणी से बाहर लाने का प्रयास किया जाएगा।
डीएम निधि गुप्ता वत्स ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य कुपोषित और कम हाइट वाले बच्चों को चिह्नित कर उनकी डाइट में सभी पोषक तत्व देते हुए उनको कुपोषित की श्रेणी से बाहर निकलना है। उन्होंने कहा कि यह कार्य देश और प्रदेश के विकास के लिए बहुत जरूरी है। कोई भी बच्चा कुपोषित रहकर पीछे न रह जाए इसलिए यह अभियान शुरू किया गया है। इससे सभी कुपोषित बच्चे स्वस्थ होकर एक अच्छा जीवन जीते हुए देश की प्रगति में योगदान दे सके।
उन्होंने बताया कि अभियान के तहत 100 ग्राम पंचायतों के नोडल अधिकारी नामित किए गए है जिन्हें सही से वजन व लंबाई नापने के निर्देश दिए गए हैं ताकि नाटेपन एवं लो बर्थ वेट रेट में कमी लाई जा सके। उन्होंने निर्देश दिए कि अभियान के दौरान अगर ग्रोथ मॉनीटरिंग डिवाइस में कोई तकनीकी दिक्कत आती है तो तुरंत दूसरी मशीन से रिप्लेस किया जाए। किसी भी हाल में अभियान की रफ्तार प्रभावित न हो। हर नोडल अधिकारी सुबह नौ बजे पर समय से केंद्र पहुंचे और कोई भी बच्चा मापन से वंचित न रहे। बच्चों को केंद्र पर लाने की जिम्मेदारी सहायिका की होगी जिसकी निगरानी सीडीपीओ करेंगे। डीएम ने कहा कि सभी अफसर जिम्मेदारी को निजी रुचि से निभाएं।
विज्ञापन
डीपीओ ने समझाया मापन का तरीका
डीपीओ ज्ञान प्रकाश तिवारी ने बताया कि नोडल अधिकारी संबंधित आंगनबाड़ी केंद्रों पर उपलब्ध कराई गई सूची के अनुसार बच्चों का वजन व ऊंचाई अपने सामने मापेंगे। यदि पोषण ट्रैकर पर दर्ज पुराने आंकड़ों में कोई अंतर पाया गया तो संशोधित आंकड़े पोषण ट्रैकर पर अपडेट किए जाएंगे और रिपोर्ट में इस अंतर का स्पष्ट उल्लेख भी किया जाएगा। यदि कोई बच्चा 15 जुलाई को मेजरमेंट से छूट जाता है तो उसका मापन 16 जुलाई को किया जाएगा, जिससे कोई भी बच्चा इससे वंचित न रहे।
जिला स्तर पर बनेगा वार रूम
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि जिला स्तर वार रूम की व्यवस्था की गई है। किसी भी समस्या की स्थिति में संबंधित अधिकारी परियोजना के बाल विकास अधिकारी से संपर्क कर सकते है। इसके लिए सभी बीडीओ, बीईओ, आपूर्ति निरीक्षक, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।