फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Friendship on Facebook... Raped on the pretext of a job, also made obscene videos and photos

Amroha News: फेसबुक पर दोस्ती... नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म, अश्लील वीडियो और फोटो भी बनाए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Friendship on Facebook... Raped on the pretext of a job, also made obscene videos and photos
नौगांवा सादात। फेसबुक से हुई दोस्ती के बाद वैभव त्यागी नाम के युवक ने अमरोहा की युवती को नौकरी लगवाने का झांसा दिया। इंटरव्यू के बहाने बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो-फोटो बना लिए। पुलिस में शिकायत करने पर वीडियो-फोटो वायरल करने की धमकी दी। उधर, पुलिस ने फेसबुक दोस्त वैभव त्यागी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन




अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के एक मोहल्ले निवासी कारोबारी की पोस्ट ग्रेजुएट बेटी का फेसबुक पर अकाउंट है। करीब दो माह पहले युवती के पास वैभव त्यागी नाम के फेसबुक अकाउंट से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई जिसे युवती ने स्वीकार कर लिया। इसके बाद वैभव त्यागी लगातार मैसेज करने लगा। इस बीच वैभव त्यागी ने युवती की नौकरी लगवाने का झांसा देकर व्हाट्सएप नंबर ले लिया। इसके बाद दोनों फोन पर बात करने लगे।
विज्ञापन


पहले तो वैभव त्यागी ने दिल्ली में नौकरी लगवाने के बहाने गाजियाबाद तक बुलाने का दबाव बनाया लेकिन युवती ने दिल्ली-गाजियाबाद को दूर होने की बात बताते हुए पास में ही नौकरी लगवाने की बात कही। आरोप है कि दो नवंबर को युवती के पास वैभव त्यागी ने व्हाट्सएप कॉल की और बिजनौर के चांदपुर में नौकरी लगवाने की बात कही। साथ ही बस से चांदपुर आने के लिए कहा। इस पर पीड़िता अमरोहा बस स्टैंड से चांदपुर के लिए बैठ गई। वह फीना गांव के पास पहुंची तो वैभव ने फोन करके युवती को वहीं पर उतार लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने मां और बहन को बताई आपबीती

इसके बाद वैभव इंटरव्यू करने की बात कहकर युवती को कार में बैठाकर नौगांवा सादात ले आया और यहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया। इसके बाद अमरोहा रोड स्थित बादशाहपुर के पास इंटर कॉलेज के पास जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने युवती के अश्लील वीडियो फोटो बना लिए और शिकायत करने पर वायरल करने की धमकी दी। शाम करीब चार बजे वैभव युवती को जोया में उतरकर भाग गया। वैभव के वीडियो फोटो को वायरल करने की धमकी से युवती का उत्पीड़न करने लगा। कुछ दिन बाद पीड़िता ने माता व बहन को आपबीती बताई। परिजनों के साथ पहुंची पीड़िता ने नौगांवा सादात थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सीओ अवधभान भदोरिया ने बताया कि मामले में वैभव त्यागी के खिलाफ दुष्कर्म व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed