फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   fraud

जमीन का सौदा कर हड़पे 53.67 लाख, पिता-पुत्र समेत चार पर एफआईआर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
fraud
अमरोहा। जमीन का सौदा कर मुरादाबाद के कारोबारी से चार लोगों ने 53 लाख 67 हजार रुपये हड़प लिए। मामले में पुलिस ने सुनवाई नहीं की। अब एसपी के आदेश पर पुलिस ने पिता-पुत्र समेत चार लोगों पर धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मुरादाबाद के सिविल लाइन थानाक्षेत्र के कपूर कंपनी निवासी अमरनाथ कपूर ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि जोया के मोहल्ला चौधरियान निवासी अटल कुमार, उनके बेटे गौरव व सौरभ और डिडौली के औरंगाबाद गांव निवासी गुरुवचन सिंह ने औरंगाबाद गांव में जमीन का सौदा किया था। जिसके एवज में 53 लाख 67 हजार रुपये ले लिए थे। लेकिन वह चारों संबंधित जमीन के मालिक नहीं हैं। उन्होंने जमीन का रजिस्ट्री भी नहीं कराई। पीड़ित कारोबारी अमरनाथ कपूर ने अपने रुपये मांगे तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और रुपये लौटाने से साफ इंकार कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी तो कोई सुनवाई नहीं हुई। अब कारोबारी ने एसपी सुनीति को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई कराने की मांग की। इंस्पेक्टर मोहित चौधरी ने बताया कि चारों पिता-पुत्र समेत चारों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed