फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   fraud

अध्यापक से बैंक में नौकरी लगवाने के नाम पर 10 लाख ठगे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
fraud
अमरोहा। निजी स्कूल में तैनात अध्यापक ने बैंक में नौकरी लगवाने के नाम पर 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया। आरोपी ने अध्यापक के शैक्षिक प्रमाण पत्र भी ले लिए। नौकरी नहीं लगने पर पीड़ित अध्यापक ने रुपये मांगे तो आरोपी धमकी देने लगा। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पड़ोसी गांव निवासी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

धोखाधड़ी की यह घटना नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के देहरा गांव की है। यहां योगेंद्र कुमार का परिवार रहता है। वह गजरौला के एक निजी स्कूल में अध्यापक है। अगस्त 2020 में उसकी बात थानाक्षेत्र के याहियापुर गांव निवासी विनीत शर्मा से हुई थी। आरोप के मुताबिक विनीत शर्मा ने पीड़ित से यूनियन बैंक में नौकरी निकलने की बात कही थी। कहा कि उसकी बैंक विभाग के उच्चधिकरियों से जान पहचान है। इसलिए वह नौकरी लगवा सकता है। उसके झांसे में आकर योगेंद्र ने सिंह ने अपने छोटे भाई की नौकरी लगवाने के नाम पर दस लाख रुपये दे दिए। बाद में विनीत ने उसे फर्जी ज्वाइनिंग लैटर भी लाकर दिया। जब बैंक में जाकर ज्वाइनिंग लैटर दिखाया तो वह फर्जी निकला। कई बार विनीत ने पैसे मांगे तो वह टालने लगा। बाद में पैसे देने से इंकार कर दिया। अब धमकी दे रहा है। पीड़ित योगेंद्र की तहरीर पर विनीत के खिलाफ धोखाधड़ी का एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed