फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   fraud

सत्रह साल से लेखपाल की डिग्री पर नौकरी कर रहा था फर्जी शिक्षक, बर्खास्त

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
fraud
अमरोहा। लेखपाल की डिग्री पर शिक्षक की नौकरी हथिया ली है। अमरोहा में 17 साल से शिक्षक की नौकरी कर रहा था। अब मामला उजागर होने के बाद प्राथमिक स्कूल अदलपुर सम्दू में प्रधानाध्यापक हर प्रसाद को बर्खास्त कर दिया गया है। उसके खिलाफ एफआईआर के लिए तहरीर दे दी गई है। ऐसा ही मामला एक बदायूं में भी उजागर हुआ था, जहां उसने भी संभल के लेखपाल के शैक्षिक डॉक्यूमेंट से कूटरचित दस्तावेज तैयार कराए थे।
विज्ञापन

संभल के असमौली स्थित नंदपुर बीटा-सैदपुर गंगू निवासी हर प्रसाद जिले के संभल तहसील में लेखपाल हैं। उनके नाम के एक व्यक्ति ने उनकी मार्कशीट पर प्राथमिक स्कूल अदलपुर सम्दू में प्रधानाध्यापक पर फर्जी तरीके से नौकरी हासिल कर ली। इसकी शिकायत की गई थी। बताया गया कि वह 17 साल से नौकरी कर रहा था। सरकार से अब तक करीब 80 लाख रुपये वेतन के रूप में ले चुका है। इस पर बेसिक शिक्षा विभाग ने दो बार नोटिस जारी किया। लेकिन वह जवाब दर्ज कराने नहीं आया। इसके अलावा एक और हर प्रसाद बदायूं जिले के सलारपुर ब्लॉक के रैपुरा स्थित प्राथमिक स्कूल में प्रधानाध्यापक की नौकरी कर रहा है। उसने भी संभल के लेखपाल के कूटरचित दस्तावेज लगाए थे। इस बीच संभल के तहसीलदार ने बदायूं के डीएम को रिपोर्ट भेजी। जिसमें संभल में लेखपाल के पद पर कार्यरत हर प्रसाद की जानकारी दी गई। तहसीलदार ने शैक्षिक अभिलेख की जांच रिपोर्ट भी सौंपी है। जिसमें हर प्रसाद के 1985 में बुढ़नपुर से बीटीसी की डिग्री के बारे में जानकारी दर्ज है।
विज्ञापन

शिकायत के बाद मामले की जांच की गई, जिसमें आरोप सही पाए गए। हर प्रसाद को बर्खास्त कर दिया गया है। उसके खिलाफ एफआईआर के लिए तहरीर भेजी गई है। वेतन की रकम के लिए सहायक वित्त लेखाधिकारी को रिपोर्ट तैयार करनी है। गौतम प्रसाद, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed