फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   fraud in tehsil amroha

कुंवारी को शादीशुदा बताते, बिना वजह रिजेक्ट कर देते फार्म

Mon, 22 Aug 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमरोहा अमर उजाला
ब्यूरो/अमरोहा अमर उजाला Updated Mon, 22 Aug 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
fraud in tehsil amroha
जन्म प्रमाण पत्र - फोटो : डेमो फोटो
 सदर तहसील में आय और जाति प्रमाण पत्रों को जारी करने में जमकर फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। नियम-कायदों को धता बताकर लेखपाल खुदमुख्तार बने लेखपाल मनमुताबिक फार्म निरस्त और पास कर रहे हैं। आरोप है कि, रिश्वत के लिए वे दबाव बना रहे हैं। इस पर अफसरों की चुप्पी पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन


अब रजबपुर क्षेत्र के लेखपाल ने एक आवेदक के जाति प्रमाण पत्र के आवेदन को बिना कारण बताए निरस्त कर दिया। शिकायत पर अफसरों ने भी कार्रवाई नहीं की। इससे पहले शहर क्षेत्र के लेखपाल ने एक कुंवारी को शादीशुदा दर्शाकर जातिप्रमाणपत्र का आवेदन निरस्त कर दिया था। वहीं करौंदी गांव के लेखपाल ने एक आवेदक का 450 रुपया वार्षिक के आय प्रमाण पत्र के लिए रिपोर्ट लगा दी थी, जो कि मुमकिन ही नहीं है। 
विज्ञापन


जोया ब्लाक क्षेत्र के गांव फैयाजनगर निवासी जगदीश सिंह ने अपनी पत्नी संतोष देवी का जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सीएमएस जनसेवा केंद्र से आवेदन किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए पत्नी के मायके की प्रधान और तहसील धनौरा की ओर से जाति को सत्यापित कर दस्तावेेेज आवेदन के साथ लगाए थे, मगर हल्का लेखपाल ने कोई कारण बताए बगैर उसको अस्वीकृत कर दिया।


पूछने पर भी कोई जवाब नहीं दिया। इस पर उसने डीएम से शिकायत की, कारण बताए जाने के लिए प्रार्थना पत्र भी तहसील में दिया था। अब दूसरी बार इस संबंध में डीएम से आरटीआई के तहत जानकारी मांगी, मगर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उसका आरोप है कि लेखपाल रुपये लिए बगैर कोई काम नहीं कर रहे हैं। इसी वजह से उसका भी आवेदन निरस्त किया गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed