फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Four sons clashed over the division of property right in front of their father's funeral bier; the body remained in the house all night.

Amroha News: पिता की अर्थी के सामने बंटवारे पर भिड़े चार बेटे, पूरी रात घर में रखा रहा शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Four sons clashed over the division of property right in front of their father's funeral bier; the body remained in the house all night.
नौगावां सादात(अमरोहा)। कस्बे के एक मोहल्ले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया। लंबी बीमारी के बाद वृद्ध की रविवार दोपहर मृत्यु हो गई। जिस समय परिवार को उन्हें अंतिम विदाई देने की तैयारी करनी थी, उसी समय चारों बेटे पैतृक मकान के बंटवारे को लेकर आपस में भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि अंतिम संस्कार की तैयारियां बीच में ही रोकनी पड़ीं और पूरी रात शव घर में ही रखा रहा। सोमवार को पंचायत के हस्तक्षेप के बाद विवाद शांत हुआ, जिसके बाद दोपहर में शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

बताया गया कि वृद्ध की पत्नी का पहले ही निधन हो चुका था। उनके नाम पर कस्बे में एक छोटा मकान है, जिसमें चारों बेटे अलग-अलग हिस्सों में रहते हैं। रविवार को वृद्ध की मौत की सूचना मिलने पर रिश्तेदार और परिचित भी पहुंच गए थे। तिगरी गंगा घाट पर अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी, तभी मकान पर स्वामित्व को लेकर भाइयों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और एक बेटे ने पूरे मकान पर अपना अधिकार जताते हुए पुलिस को बुला लिया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई भी अपनी बात से पीछे हटने को तैयार नहीं हुआ। विवाद के चलते रिश्तेदार भी वापस लौट गए और शव पूरी रात घर में ही रखा रहा। सोमवार सुबह भी जब विवाद जारी रहा तो गांव के लोगों ने हस्तक्षेप किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पंचायत बुलाई गई, जिसमें निर्णय लिया गया कि पहले वृद्ध का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार किया जाएगा और उसके बाद मकान के बंटवारे का मामला आपसी सहमति या कानूनी प्रक्रिया से निपटाया जाएगा।

पंचायत के निर्णय पर सभी पक्ष सहमत हुए, जिसके बाद सोमवार दोपहर करीब 12 बजे अर्थी घर से उठी और तिगरी गंगा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। पिता की मृत्यु के तुरंत बाद संपत्ति को लेकर बेटों के बीच हुए विवाद की चर्चा पूरे इलाके में रही।
सीओ अवधभान भदौरिया ने इस तरह के किसी मामले की जानकारी होने से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed