फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Four lakhs were grabbed on the pretext of getting a job in Railways, case against two real brothers

रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा देकर चार लाख हड़पे, दो सगे भाइयों पर केस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 01:09 AM IST
सार

रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा देकर दो सगे भाइयों ने चार लाख रुपये हड़प लिए।पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ धोखाधड़ी, एससी एसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है।जिनके निर्देश पर अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस ने शबाब अहमद और सिकंदर अली के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Four lakhs were grabbed on the pretext of getting a job in Railways, case against two real brothers

विस्तार

रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा देकर दो सगे भाइयों ने चार लाख रुपये हड़प लिए। रुपये मांगने पर आरोपियों ने फर्जी चेक दे दिया। पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ धोखाधड़ी, एससी एसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कुरेशी में दिलीप कुमार वाल्मीकि का परिवार रहता है। दिलीप कुमार नगर पालिका में तैनात हैं। उनका आरोप है कि मोहल्ला घेर पछैय्यां के रहने वाले दो सगे भाई शबाब अहमद और सिकंदर अली से जान पहचान थी। करीब एक साल पहले दिलीप ने अपने बेटे आनंद की नौकरी लगवाने की बात कही थी। आरोपियों ने कहा कि उनकी रेलवे विभाग में काफी जान पहचान है। नौकरी के एवज में आठ लाख रुपये मांगे। दिलीप ने चार लाख रुपये दे दिए लेकिन छह महीने बाद तक भी नौकरी नहीं लगी। रुपये मांगने पर टालमटोल करते रहे। ज्यादा दबाव बनाने पर 15 फरवरी को आरोपियों ने दो लाख रुपये का एक फर्जी चेक दे दिया। पीड़ित ने इसकी शिकायत दोनों भाइयों से की तो उन्होंने गाली-गलौज की जेल भिजवाने की धमकी दी।
विज्ञापन

पीड़ित ने मामले की शिकायत एसपी आदित्य लांग्हे से की। जिनके निर्देश पर अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस ने शबाब अहमद और सिकंदर अली के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed