फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Four houses including a two-storey house collapsed, seven injured

Amroha News: दो मंजिला घर सहित चार मकान ढहे, सात घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
Four houses including a two-storey house collapsed, seven injured
अमरोहा। जिले में लगातार हो रही बारिश से अलग-अलग चार गांवों में दो मंजिला मकान समेत चार मकान गिर गए। चपेट में आकर छह लोग घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

हसनपुर क्षेत्र के गांव सिरसा गुर्जर में बृहस्पतिवार की रात बारिश से गांव निवासी पिंकेस का दो मंजिला मकान भरभराकर गिर गया। मलबे की चपेट में आकर पिंकेस की पत्नी प्रीति व उनके बच्चे निखिल और कीर्ति घायल हो गए। उधर, गांव दयावली खालसा निवासी सुभाष का मकान भी बारिश में ढह गया। इससे काफी नुकसान हो गया। उधर, रहरा क्षेत्र के गांव पथरा में शुक्रवार सुबह करीब चार बजे बारिश से मजदूर देशराज की कच्ची छत गिर गई। घर में सो रहे देशराज, उनकी पत्नी प्रेमवती, बहन पूनम व बेटी गायत्री मलबे की चपेट में आकर घायल हो गए। ग्रामीणों ने तीनों को मलबे से निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, डिडौली के पूरनपुर में रहने वाले राजवीर के मकान की दीवार भर भरकर गिर गई। जिसमें घर का हजारों का सामान बर्बाद हो गया। हादसे में समय परिवार के लोग सोए हुए थे। गनीमत रही कोई घायल नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article