{"_id":"619bea2f498d1231ef3b8d42","slug":"four-hours-jam-in-amroha-jpnagar-news-mbd41029333","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रकों के शहर में घुसते ही लगा भीषण जाम, रात में 4 घंटे जूझा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रकों के शहर में घुसते ही लगा भीषण जाम, रात में 4 घंटे जूझा शहर
विज्ञापन
अमरोहा। रविवार देर रात को ट्रकों के फंसने के भीषण जाम लग गया। वाहनों की नगर से दरगाह शाह विलायत तक लंबी लाइन लग गई। इस दौरान शहर के प्रमुख चौराहों पर तैनात पुलिसकर्मी नदारद रहे। वहीं, केवल दो पुलिसकर्मी अतरासी तिराहे पर जाम को व्यवस्थित कराते दिखे। करीब चार घंटे तक पूरा शहर जाम की जद में रहा। जाम में फंसे राहगीरों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा। एक मिनट का रास्ता घंटों में तय हो सका। वहीं, मैरिज हॉल के बाहर वाहनों का बेतरतीब खड़ा होना भी जाम का एक कारण है।
शहर में बिजनौर रोड सबसे व्यस्तम सड़क है। यहां पर टीपीनगर, कल्याणपुरा, अतरासी, शाह विलायत, और लकड़ा चौराहा शामिल हैं। इन सभी चौराहों पर वाहनों की आवाजाही सबसे ज्यादा रहती है। वहीं, टीपीनगर और कल्याणपुरा चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस के सिपाही तैनात रहते हैं। शहर की करीब पौने दो लाख आबादी और जिले में ढाई लाख छोटे-बड़े वाहनों की संख्या के हिसाब से यह यातायात विभाग की यह स्थिति बेहद खराब है। इतना ही नहीं सभी चौराहों के पास स्थित बैंक्वेट हॉल, होटल और निजी अस्पताल हैं। किसी भी स्थान पर पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। बाईपास से भारी वाहनों का न गुजराना भी जाम का मुख्य कारण है।
वहीं, रविवार रात को करीब बजे नो एंट्री खत्म होने के बाद अतरासी और जोया की तरफ से ट्रक व अन्य वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई। अतरासी चौराहे पर ट्रक फंस गया। इस कारण जाम लग गया। एकाएक वाहनों की लाइन इधर टीपी नगर चौराहा और उधर शाह विलायत दरगाह तक लग गई। इस दौरान टीपी नगर चौराहे या अन्य स्थान पर पुलिस कर्मी नदारद थे। थोड़ी देर में हालात यह हो गए कि राहगीरों को एक मिनट का रास्त घटों तक करना पड़ा है। इस बीच जाम की जानकारी एसपी को मिली। उन्होंने नगर कोतवाली पुलिस को फटकार लगाई। इसके बाद तमाम पुलिस कर्मी दौड़कर मौके पर पहुंचे और जाम खुलवाया। इस दौरान पूरा शहर चार घंटे जाम से जूझता रहा।