{"_id":"66354cbb06f16362dc09ddb4","slug":"forgive-me-for-what-im-about-to-do-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-118049-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: जो मैं करने जा रहा हूं, उसके लिए मुझे माफ करना...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: जो मैं करने जा रहा हूं, उसके लिए मुझे माफ करना...
विज्ञापन
अमरोहा। पुलिस कांस्टेबल तैयब खान ने आत्महत्या करने से पहले जो लिखा उसे पढ़ कर हर कोई अचंभित रह गया। आखरी बार तैयब खान द्वारा की गई पोस्ट को हर कोई वायरल करने लगा। जिसमें लिखा था कि जो मैं करने जा रहा हूं, उसके लिए मुझे माफ करना। उसे मेरी बुजदिली मत समझना, बस इसके अलावा कोई रास्ता नहीं है...।
ये संदेश जिसने भी पढ़ा वह सन्न रह गया। घटना के बारे में सुना तो मौके की तरफ दौड़ पड़ा। कोई तैयब खान के सादगी भरे व्यवहार की तारीफ करने लगा तो कोई उनके आत्महत्या करने के गम में डूब गया। घटना के बाद पत्नी मुन्नी का रो-रो कर बुरा हाल है, तो वही पिता शौकीन अहमद और माता मेहनाज गम में डूब गए हैं।
परिजनों के मुताबिक रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर शौकीन अहमद मूलरूप से डिडौली कोतवाली क्षेत्र के रामनगर गांव के रहने वाले हैं। करीब दो महीने पहले ही पूरा परिवार जोया के मोहल्ला चौधरियान में आकर रहने लगा। तैयब खान बागपत में ही रहकर ड्यूटी करते थे, जबकि उनकी पत्नी मुन्नी जोया में ही रहती है। तैयब खान के परिवार में दो बेटे और दो बेटी है। पुलिस के मुताबिक 2015 बैच के सिपाही तैयब खान की मुजफ्फरनगर निवासी मुन्नी से तीसरी शादी हुई थी। इससे पहले उनकी दो शादी हो चुकी थीं, दोनों ही पत्नियों से तलाक हो चुका है। संभल में चुनाव ड्यूटी करने के इरादे से तैयब खान बुधवार को अपने घर आए थे। लेकिन, करीब 48 घंटे के भीतर परिवार में ऐसा क्या हुआ जो तैयब खान को खुदकुशी करनी पड़ी। घटना की जानकारी मिलते ही सभी परिजन रेलवे स्टेशन स्थित घटनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन
उधर, डिडौली पुलिस भी तुरंत ही तैयब खान के जोया स्थित घर पर पहुंच गई। पुलिस ने काफी प्रयास किया लेकिन भीतर से करीब एक घंटे तक किसी ने भी दरवाजा नहीं खोला। इस दौरान घर में मृतक तैयब खान की माता मेहनाज मौजूद थीं। बहन सबा व अन्य परिजनों के घर पहुंचने के बाद दरवाजा खोला गया। जिसके बाद पुलिस ने जानकारी हासिल की। हालांकि, परिजन कुछ भी बताने को तैयार नहीं थे। देर रात तक मृतक तैयब खान के घर पर पुलिस मुस्तैद थी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
बेंच पर बैठने के बाद टांगों के बीच दबाकर चलाई गोली
पुलिस के मुताबिक सिपाही तैयब खान ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंचने के बाद बेंच पर बैठ गए थे। इसके बाद उन्होंने सर्विस रायफल को अपनी दोनों टांगों के बीच में दबा लिया और जबड़े से सटाकर गोली दाग ली। गोली चलने की सूचना पाकर जीआरपी, आरपीएफ और अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस पहुंच गई। अपर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार व एसपी रेलवे आशुतोष शुक्ला ने घटनास्थल का मुआयना किया। जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
गोली चलते ही प्लेटफार्म पर मौजूद लोगों में मची भगदड़
रेलवे स्टेशन पर सिपाही तैयब खान के द्वारा रायफल से आत्महत्या करने की घटना के बाद प्लेटफार्म पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। तुरंत लोगों ने मामले की जानकारी जीआरपी और आरपीएफ को दी। इसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी।
प्लेटफॉर्म पर सुनसान इलाके में की सुसाइड
जहां पर सिपाही तैयब खान ने आत्महत्या की है, वह प्लेटफार्म नंबर दो का सुनसान इलाका है। यहां पर बहुत कम लोग जाते हैं। ये इलाका रेलवे स्टेशन के फ्लावर से उतरने के बाद मुरादाबाद की तरफ है।