फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Forest department gets six more cages to catch leopard

Amroha News: वन विभाग को तेंदुआ पकड़ने के लिए मिले छह और पिंजरे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
Forest department gets six more cages to catch leopard
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

जिले में पिंजरे की कमी से जूझ रहे वन विभाग को छह और पिंजरे मिले हैं। जिससे अब विभाग के पास 12 पिंजरे हो गए हैं। इससे जिलेभर में वन विभाग की परेशानी का सबब बने तेंदुआ और अन्य जंगली जानवरों को पकड़ने में मदद मिलेगी।
जिले में आए दिन तेंदुआ कहीं न कहीं दस्तक दे रहा है। तेंदुए बकरी, नीलगाय, कुत्ते और गोवंशीय पशुओं का शिकार कर रहे। वहीं, कई जगह तेंदुए के दिखाई देने से लोग दहशत में है। बीते दिनों तेंदुआ खजूरी गांव के परिषदीय विद्यालय में घुस गया था। कई घंटे तक बच्चे दहशत में रहे थे। जिसकी दहशत बच्चों और उनके अभिभावकों में अभी भी है।
विज्ञापन

हालांकि, वन विभाग ने तेंदुआ पकड़ने के लिए पिंजरा लगवाया, लेकिन वह कैद नहीं हुआ। वहीं, वन विभाग पिंजरे की कमी से जूझ रहा था। उसके पास महज छह पिंजरे थे, जबकि तेंदुआ हसनपुर, मंडी धनौरा, रजबपुर, नौगावां सादात क्षेत्र में तेंदुए की दस्तक रहती है। जिससे वन विभाग को उसे पकड़ने में परेशानी का सामना करना पड़ता था। दूसरे स्थान पर लगाने के लिए पहले स्थान से हटाना पड़ता था, लेकिन अब हटाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। क्योंकि वन विभाग को छह पिंजरे और मिल गए हैं। वन विभाग के एसडीओ विमल कुमार भारद्वाज ने बताया कि अब तेंदुआ और अन्य जंगली जानवरों को पकड़ने में खासी मदद मिलेगी। जहां पर जरूरत पड़ेगी, वहां पर पिंजरे लगा दिए जाएंगे। बाहर से मंगाने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed