{"_id":"5da7568f8ebc3e01734784f6","slug":"food-junction-jpnagar-news-mbd32602962","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाना देर से परोसने पर ढाबे में तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाना देर से परोसने पर ढाबे में तोड़फोड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। देहात थानाक्षेत्र कैलासा में ढाबे में खाना देर से परोसने पर युवकों ने हंगामा कर दिया। विरोध करने पर रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ कर दी। ढाबा मालिक को धमकी दी। शोर सुनकर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन इससे पहले आरोपी मौके से फरार हो गए। ढाबा मालिक की तहरीर पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला साहली सराय निवासी तुलसा यादव का कैलसा चौराहा पर ढाबा है। बुधवार की सुबह वह अपने ढाबे पर मौजूद थी। अन्य कारीगर अपना काम कर रहे थे। तभी देहात थानाक्षेत्र के हाजरपुर गांव निवासी युवक साथियों के साथ ढाबे पर पहुंचा। दोनों ने पनीर के पराठे मांगे। आरोप है कि दो पराठे खाने के बाद वह तेज आवाज से चिल्लाने लगे। ढाबा मालिका ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने कुर्सी मेज फेंक दिए। बर्तनों में जमकर तोड़फोड़ की। जिससे खाना खा रहे अन्य लोगों में भगदड़ मच गई। मालिक और कारीगरों के समझाने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुुंच गई लेकिन इससे पहले आरोपी फरार हो गए। पीड़ित ढाबा मालिक की तहरीर पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।