फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Fog spoils the journey... Shimla-like cold in Amroha too

Amroha News: कोहरे ने बिगाड़ी चाल... अमरोहा में भी शिमला जैसी ठंड

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Fog spoils the journey... Shimla-like cold in Amroha too
अमरोहा। सर्दी का सितम जहां लोगों की सेहत पर भारी पड़ रहा है, वहीं घने कोहरे ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। विजिबिलिटी जीरो हो गई है। 24 घंटे में दो डिग्री तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान गिरने के कारण अमरोहा में शिमला के जैसी ठंड का अहसास होने लगा है। दोनों शहरों के अधिकतम-न्यूनतम तापमान में सिर्फ दो डिग्री का अंतर रहा। मंगलवार की सुबह अमरोहा का अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रिकार्ड किया गया। जबकि हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला का अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

तापमान में आई इस गिरावट ने लोगों को सर्दियों के शुरुआती दौर में ही गर्म कपड़े निकालने पर मजबूर कर दिया है। सुबह और शाम के समय ग्यारह किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली ठंडी हवाओं के कारण गलन महसूस की जा रही है। रात को भी घना कोहरा शुरू हो गया है। मंगलवार की सुबह कोहरा इसी तरह से छाया रहा। कोहरे के सामने कुछ भी दिखाई नहीं दिया।
विज्ञापन

सुबह के समय दृश्यता शून्य रही। दिनभर कोहरा छाया रहा। दोपहर में हल्की धूप निकली, जो बेअसर रही। दोपहर में कोहरा साफ होने के बाद दिन ढलते ही फिर से कोहरा छाने लगा। देर रात को कोहरे में सड़कों पर कुछ भी दिखाई नहीं दिया। कड़ाके की ठंड से आम जनजीवन बेपटरी हो रहा है। लोगाें के दैनिक कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। इसके कारण पार्कों में भी ज्यादा रौनक नजर नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि अगले 24 घंटे तक लगातार पारा गिरने का अनुमान है। इसकी वजह से गलन और ठिठुरन बनी रह सकती है। नियमित सुबह की सैर करने वाले लोगों ने अपने समय में बदलाव किया और शाम के समय भी सड़कों पर आम दिनों के मुकाबले जल्दी सन्नाटा पसर गया। कोहरे के चलते हाईवे और अन्य सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई। धूप निकलने तक रेंग-रेंग कर वाहन चलते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed