फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Flood water filled under the railway underpass, blocking the way

Amroha News: रेलवे अंडरपास के नीचे भरा बाढ़ का पानी रोक रहा रास्ता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
Flood water filled under the railway underpass, blocking the way
गजरौला में ओसीता जगदेवपुर अंडरपास के नीचे भरे पानी से गुजरता ट्रैक्ट्रर। संवाद
गजरौला (अमरोहा)। दिल्ली-लखनऊ रेलमार्ग पर रेलवे अंडरपास के नीचे भरा बाढ़ का पानी वाहन चालकों का रास्ता रोक रहा है। बाइक और कार सवार तीन फीट पानी भरा देख वापस लौट रहे हैं। वह पांच किमी का चक्कर काटकर कांकाठेर से होकर गुजरने को मजबूर हैं।पिछले दिनों गंगा में भीषण बाढ़ आई। अमरोहा जिले में धनौरा से लेकर हसनपुर तहसील क्षेत्र के तट बांध किनारे बसे गांवों के खेतों में दूर-दूर तक बाढ़ का पानी भर गया था, जो अभी भी भरा हुआ है। करीब 85 किमी तक पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। बाढ़ का यह पानी फसलों को लील गया। कांकाठेर से लेकर ब्रजघाट तक बाढ़ का दिल्ली-लखनऊ रेलवे लाइन के दोनों तरफ भर गया। ओसीता जगदेवपुर गांव के निकट रेलवे लाइन पर बने अंडरपास में बाढ़ का पानी भर गया, जिसमें इस समय करीब तीन फीट पानी भरा हुआ है। जो दोपहिया वाहन और कार सवारों का रास्ता रोक रहा है। तिगरी की तरफ से हाईवे की ओर जाने वाले वाहन चालक अंडरपास के नीचे पानी भरा देख वापस लौट जाते हैं। वह कांकाठेर से होकर निकलते हैं। इसी तरह हापुड़, गाजियाबाद, दिल्ली की दिशा से जो लोग बछरायूं, धनौरा, चांदपुर या बिजनौर जाना चाहते हैं, वह भी अंडरपास के नीचे पानी भरा देखकर वापस लौट जाते हैं। दोबारा हाईवे पर कांकाठेर से होकर निकलते हैं। उनको पांच से सात किमी का चक्कर लगाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed