फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   flood

शीशोवाली के खेतों में घुस रहा बाढ़ का पानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
flood
गजरौला(अमरोहा)। पहाड़ पर हुई बारिश से गंगा और रामगंगा पोषक नहर में जारी उफान आ गया। नहर का पानी ओवरफ्लो होकर आसपास के खेतों में घुस रहा है। रामगंगापोषक नहर से सटे गांव शीशोवाली के खेतों में बाढ़ का पानी घुस आने से किसानों के होश उड़े हुए हैं। उन्हें बाढ़ की आशंका सता रही है।
विज्ञापन

बुधवार को खादर के गांव शीशोवाली के ग्रामीण अपने खेतों पर पहुंचे तो वहां रामगंगा पोषक नहर में आई बाढ़ का पानी भरा देख उनके होश उड़ गए। बाढ़ का पानी आसपास के खेतों में भरने से वहां उगाई गईं फसलें और हरा चारा भी डूबा हुआ था। अपने खेतों की हालत देख किसानों के चेहरों की रंगत उड़ गई। गांव निवासी धनवती, जग्गो देवी, आसमां, कल्लो देवी, कलावती, जगवती, काले सिंह, दिलीप, पंकज, रवि आदि ने बताया कि हर बार बरसात के सीजन में रामगंगा पोषक नहर में आई बाढ़ उनके लिए मुसीबत का सबब बनती है। वे कई बार यहां तटबंध बनाने की गुहारें कर चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। सबसे अधिक चिंता ग्रामीणों को इस बात की है कि कहीं बाढ़ का पानी आबादी में न आ जाए। हालांकि इस गांव के लोग पिछले वर्ष इसी माह में बाढ़ का कहर झेल चुके हैं। ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों और अफसरों से उन्हें बाढ़ से निजात दिलाए जाने की मांग की है। इनका कहना है कि बाढ़ प्रभावित इन गांवों की अनदेखी किसी दिन भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed